
कांवड़ यात्रा
Sawan Somwar 2023: रायपुर। रमण मंदिर वार्ड के चूनाभट्टी से रविवार की सुबह कांवड़ यात्रा निकाली गई। सैकड़ों कांवड़िए कंधे पर जल लेकर महादेव घाट के लिए निकले थे। छोटे-छोटे बच्चे भी अपने कंधे पर कांवड़ थाम रखे थे। सभी भक्तों ने बाबा हटकेश्वर नाथ में जल चढ़ाया। आयोजन में शंभू गुप्ता, त्रिलोचन साहू, सरस्वती शर्मा, धनेश साहू, विष्णु नामदेव, धनसिंह जगत, कुशल गोस्वामी, सुरेन्द्र बैरागी, गणेश साहू, रवि गुप्ता सहित सैकड़ों भक्त इस कांवड़ यात्रा में शामिल हुए।
विकास की अगुवाई में निकलेगी टोलियां
विधायक विकास उपाध्याय की अगुवाई में सोमवार को कांवड़ यात्रा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के गुढ़ियारी हनुमान मंदिर से महादेव घाट मंदिर तक जाएगी। इस यात्रा का शुभारंभ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज करेंगे।
रविंद्र के नेतृत्व में बिरगांव से निकलेगी यात्रा
समाजसेवी व भाजपा नेता रविन्द्र सिंह के नेतृत्व में मनोकामना कांवड़ यात्रा बिरगांव के बुधवारी बाजार से सुबह 7 बजे निकलकर रायपुर के प्रमुख (Sawan somwar 2023) चौकों से गुजरती हुई महादेव घाट स्थित हटकेश्वर नाथ पहुंचेगी। इसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, सांसद सुनील सोनी, विधायक बृजमोहन अग्रवाल, जयंती भाई पटेल, राजेश मूणत, अंबिका यदु आदि भी शामिल होंगे।
Published on:
21 Aug 2023 11:10 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
