बता दें कि वर्ष 2024-25 में प्रदेशभर के निजी, शासकीय, अनुदान व गैर अनुदान प्राप्त शालाओं और डीएड/बीएड/एमएड कॉलेजों में 64 दिन का अवकाश रहेगा। लोक शिक्षण संचालनालय ने 12 सितंबर को प्रदेशभर के शैक्षणिक संस्थानों में सत्र 2024-25 में होने वाले अवकाश का प्रस्ताव शासन को भेज दिया है। प्रस्ताव में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए 6-6 दिन की अनुशंसा की गई है। वहीं, 46 दिनों (School Holiday) की ग्रीष्मकालीन अवकाश का प्रस्ताव भेजा गया है। आइए बताते हैं अक्टूबर में कब-किस दिन की छुट्टियां हैं।