20 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हमलावरों से अकेले भिड़ गया गार्ड, घायल होने के बाद भी नहीं हारी हिम्मत और बचाई मालिक की जान

बहादुरी के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन बहादुरी का एक एेसा मामला सामने आया है, जिसमें मालिक की जान खतरे में देख सिक्युरिटी गार्ड हमलावरों से भिड़ गया।

2 min read
Google source verification
brave security guard

रायपुर . आपने बहादुरी के कई किस्से सुने होंगे, लेकिन राजधानी में बहादुरी का एक एेसा मामला सामने आया है, जिसमें मालिक की जान खतरे में देख सिक्युरिटी गार्ड हमलावरों से भिड़ गया। फिर क्या था, हमलावरों ने मालिक को छोड़ गार्ड को निशाना बनाया और उसपर गोली चला दी। हमले में बुरी तरह घायल होने के बाद भी गार्ड अपने मालिक की जान बचाने के लिए हमलावरों से अकेला लड़ता रहा। उधर, फैक्ट्री के मालिक ने भी मौका मिलते ही पहले खुद सो संभाला और फिर चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुन आस-पास के लोग वहां पहुंचे औऱ हमलावर वहां से भाग खड़े हुए।

लेकिन फैक्ट्री में तैनात गार्ड की बहादुरी से बदमाश अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो पाए। हालांकि बदमाशों की फायरिंग में गार्ड को गोली लग गई और वो घायल हो गया। घायल गार्ड अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल, घटना सिलतरा इलाके की है। मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार शाम करीब चार बजे फैक्ट्री में तीन बदमाश यहां एक फैक्ट्री में लूट के इरादे से घुस गए और सीधे कंपनी के मालिक के केबिन में चले गए। तीनों बदमाश केबिन में पहुंचते ही मालिक के सामने रिवाल्वर निकाल ली और लूट की कोशिश करने लगे। इस पर फैक्ट्री का मालिक काफी डर गया।

केबिन में कुछ गड़बड़ की भनक लगते ही गार्ड मौके पर पहुंच गया और देखा कि बदमाश रिवाल्वर लेकर मालिक से वसूली की मांग कर रहे हैं। वहीं गार्ड को देख बदमाश भी हड़बड़ा गए। इसी बीच जब गार्ड ने तीनों बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की, तो बदमाशों ने गार्ड पर गोली चला दी और वहां से भागने लगे।

गोली लगने के बाद भी गार्ड ने हिम्मत नहीं हारी और बदमाशों को पकडऩे की कोशिश की। तीन में से दो बदमाश भागने में कामयाब हो गए, लेकिन एक बदमाश को गार्ड ने पकड़ लिया। गार्ड और बदमाश के बीच झूमाझटकी भी हुई। गार्ड के घायल होने की वजह बदमाश हाथ छुड़ाकर भागने में कामयाब हो गया।

इधर, घटना के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंचकर फैक्ट्री के मालिक से घटना की पूरी जानकारी ली। बदमाशों की धड़पकड़ के लिए पुलिस ने शहर के चारों ओर तलाशी तेज कर दी है।