10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आडियो में सुनिए महिला अफसर ने कर्मचारी को दी भद्दी-भद्दी गालियां, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

मां-बहन की गाली देती हैं मैडम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Chandu Nirmalkar

•

Updated: 2 Aug 2018, 9:37 AM IST

CG News

ये सरकारी मैडम अपने कर्मचारियों को देती हैं मां-बहन की गाली, फिर पति से कहकर पिटवाती..

आवेश तिवारी@रायपुर. छत्तीसगढ़ के वन विभाग के एक अफसर के खिलाफ चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां कांगेर वैली नेशनल पार्क की संचालक दिव्या गौतम आदिवासी महिला कर्मचारी के साथ अपशब्दों का प्रयोग करती है और इसका खुलासा करने पर उन्हें झूठे मामले में फंसा देने की धमकी देती है। इस मामले का एक आडियो सामने आया है। संचालक के पति ने सीताराम धूर नाम के एक आदिवासी चौकीदार के साथ बुरी तरह से मारपीट की। जिसकी शिकायत दर्ज हुई है।

मां-बहन की गाली देती हैं मैडम
पूरी घटना के संबंध में बताया जाता है कि कुछ दिनों पहले दिव्या गौतम के धरमपुरा स्थित आवास पर एक दैनिक वेतन भोगी महिला कर्मचारी सुमन की तैनाती की गई थी, लेकिन रोज-रोज की गाली गलौज से तंग आकर सुमन ने काम छोड़ दिया। उन्होंने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पदस्थ शिव कुमार पाठक को सुमन के घर भेजा और सुमन से बात करवाने के लिए कहा। लेकिन सुमन ने जब बात करने से साफ इनकार कर दिया तो दिव्या गौतम आगबबुला हो गई और उसे मां बहन की गालियां देने लगी।

दिव्या गौतम ने कहा कि दो कौड़ी की लड़की अभी तुझपर चोरी का इल्जाम लगाकर जेल भिजवा दूंगी। 'पत्रिका को दिव्या गौतम की बातचीत का आडियो उपलब्ध कराने वाले शिव कुमार पाठक ने कहा कि दिव्या गौतम का रवैया अपने कर्मचारियों के साथ इसी किस्म का रहता है, शिव कुमार के खिलाफ भी थाने में पूर्व में एक झूठी शिकायत दर्ज कराई गई थी।

सीताराम की आपबीती
संचालक की दहशत के बारे में सीताराम ने पत्रिका को बताया कि मैडम ने पिछले सप्ताह हमें अपने बंगले पर बुलवाया और एक लड़के का नाम लेकर पूछा कि तुम उसे लेकर क्यों आये? मैंने कहा रेंजर साहब बुलवाए थे । उसके बाद मैडम ने वहां मौजूद चौकीदारों को कहा, इसको पीटो जब चौकीदार नहीं तैयार हुए तो मैडम का पति पन्नालाल खड़ा हो गया और वो हमको लात घूसों से तब तक पीटता रहा, जब तक हम जमीन पर गिर नहीं गए।

जब इस मामले में दिव्या गौतम के पति से बात की गई तो उन्होंने अपने ऊपर लगे आरोपों को निराधार बताया। वहीं दिव्या गौतम पर लगे आरोपों के बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। बोधघाट पुलिस का कहना था कि हम इस मामले की जांच कर रहे हैं दिव्या गौतम के पति द्वारा भी आदिवासी कर्मचारी पर फोन टेपिंग का आरोप लगाया गया है।