पुलिस के मुताबिक रेलवे विश्राम गृह के पास रामदयाल पाटीदार की प्लास्टिक पाइप की दुकान है। गुरुवार को उसने अपने नौकर उमेश चंद्र सोनी को 4 लाख नगद और 2-2 लाख के दो चेक बैंक में जमा करने के लिए दिए। दोपहर करीब 12 बजे उमेश नगदी व चेक लेकर बैंक के लिए रवाना हुआ।