अलखराम ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि सुशीला एक दूसरे व्यक्ति से मोबाइल पर बात करती और उसके घर में अकेले मिलने जाती थी। जब उसे ऐसा करने पर मना करता तो और चिढ़ाती थी। इतना ही नहीं तलाक देने और जायदाद पर आधा हिस्सा लेने की धमकी देती थी। आरोपी ने जुर्म कबूल करते हुए कहा कि करीब दस साल से उसकी धमकियों और प्रताडऩा ने मुझे पागल सा कर दिया था, इसलिए मार डाला।