जो संदेश जनता के बीच जाना था, वो चला गया है। मोरारका के बयान पर पुनिया ने कहा, भूपेश बघेल को फंसाया गया। हमें किसी सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। वहीं जब कांग्रेस के कार्यकर्ता शाम करीब 5.30 बजे भूपेश बघेल से मिलने जेल पहुंचे, तो जेल प्रशासन ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर मिलने देने से इनकार कर दिया। इससे नाराज सांसद ताम्रध्वज साहू सहित अन्य कार्यकर्ता वहीं धरने पर बैठ गए।