माना जा रहा है कि मोरारका के सरेंडर से इस केस में कई और खुलासे हो सकते हैं। बता दें कि सीबीआई कोर्ट ने भूपेश बघेल सहित पांच लोगों को समन भेजकर तलब किया था। सोमवार को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और विजय भाटिया कांग्रेस नेताओं के साथ अदालत पहुंचे। लेकिन कैलाश मोरारका नहीं पहुंचा। कैलाश मोरारका के कोर्ट में पेश न होने को लेकर चर्चा होती रही कि जेल जाने के डर से मुरारका फरार हो गया है।