19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / अश्लील CD कांड के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर

अश्लील CD कांड के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका ने CBI कोर्ट में किया सरेंडर

अश्लील सीडी कांड के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका ने सीबीआई कोर्ट में किया सरेंडर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Ashish Gupta

•

Updated: 26 Sep 2018, 2:41 PM IST

sex cd case

घर लौट रहे पति-पत्नी पर अचानक युवक ने डंडे से पीटा, जान बचाने भागे तो महिला को पकड़कर ले गया जंगल फिर...

रायपुर. अश्लील सीडी कांड के मुख्य आरोपी कैलाश मोरारका ने बुधवार को रायपुर सीबीआई के विशेष कोर्ट के समक्ष सरेंडर कर दिया है। मोरारका ने अचानक सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर जमानत याचिका लगाई है। कैलाश मोरारका को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। इससे पहले कैलाश मोरारका को भाजपा ने मंगलवार को पार्टी से निष्कासित कर दिया। आरोपपत्र दाखिल होने के बाद बने दबाव में प्रदेश अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने मुरारका की प्राथमिक सदस्यता रद्द कर दी।

आठ को पेश नहीं हुए मोरारका तो गिरफ्तारी वारंट
सीबीआई की विशेष अदालत ने अश्लील सीडीकांड में आरोपी बनाए गए कैलाश मोरारका और विजय पंड्या को 8 अक्टूबर को उपस्थित होने का समन भेजा था। बताया जा रहा है कि अगर दोनों उस दिन कोर्ट नहीं आए तो गिरफ्तारी वारंट जारी हो सकता है।

सीबीआई अधिकारियों का कहना है, रविवार को भेजी गई नोटिस की तामिली नहीं होने के कारण दोनों सोमवार को कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए थे। बताया जा रहा है कि इस मामले में दोनों को दोबारा अदालत का समन गया है। सीबीआई के अफसर चालान पेश करने के बाद लगातार अधिवक्ताओं से सलाह मशविरा करने में जुटे हुए है।

मंत्री की कथित अश्लील सीडी को बंटवाने के आरोप में सोमवार को सीबीआइ ने 3000 पृष्ठों से अधिक का पहला आरोपपत्र पेश किया। सीबीआइ ने अपनी चार्जशीट से पता चलता है कि भाजपा नेता और छत्तीसगढ़ तीरंदाजी संघ के सचिव कैलाश मोरारका ने रिंकू खनुजा और विजय पंड्या के साथ मिलकर मंत्री की अश्लील सीडी बनवाई थी।

भूपेश बघेल सहित पांच लोगों को एक दिन पहले अदालत ने समन भेजकर तलब किया था। सोमवार को भूपेश बघेल, विनोद वर्मा और विजय भाटिया कांग्रेस नेताओं के साथ अदालत पहुंचे। लेकिन कैलाश मोरारका नहीं पहुंचा। कैलाश मोरारका के कोर्ट में पेश न होने को लेकर चर्चा होती रही कि जेल जाने के डर से मुरारका फरार हो गया है। मंत्री की कथित अश्लील सीडी को बंटवाने के आरोप में सोमवार को सीबीआइ की विशेष अदालत ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।