
आरू साहू ने हिंदी में सेड सॉन्ग से किया डेब्यू।
ताबीर हुसैन @ रायपुर.कम उम्र में गायकी की शुरुआत करने वाली आरू साहू को छत्तीसगढ़ी फिल्म में मौका मिला है। मन-अनिकृति अभिनीत 'मिस्टर मजनू' के जरिए छालीवुड में डेब्यू करने जा रही है। इतना ही नहीं, आरू का पहला हिंदी एल्बम लेले तलाशी लॉन्च होने जा रहा है। नौवीं की छात्रा आरू धमतरी जिले नगरी की रहने वाली है। हाल ही में एक कार्यक्रम में शामिल होने रायपुर आईं। इस दौरान उसने इन दोनों उपलब्धियों के बारे में बताया। लेले तलाशी सेड सॉन्ग है। इसके कंपोजर और म्यूजिक डायरेक्टर मुंबई के अंकित सिन्हा हैं। गीत लिखा है प्रयागराज के सुनिल गुप्ता ने। डीओपी और डायरेक्शन और एडिटिंग संजू तांडी ने की है। एल्बम आरू के यूट्यूब चैनल में 3 जुलाई को लॉन्च हो रहा है। इसमें उनके दो लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। आरू का एक और चैनल है जिसका नाम आरू की जुबानी है। इसमें उसने पुष्पा का गाना श्रीवल्ली गाकर पोस्ट किया जिसे 16 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है।
रियलिटी शो में छत्तीसगढ़ को कोई नहीं जानता
मैं एक रियलिटी शो में पार्टिसिपेट करने गई थी। टॉप थर्टी और फिर टॉप 15 तक पहुंची। मैं ट्रेडिशन ड्रेस में गई थी। वहां मुझसे ड्रेस के बारे में पूछा गया तो मैंने कहा कि यह हमारा पारंपरिक परिधान है। मुझे ताज्जुब हुआ कि बाहर के लोग न तो छत्तीसगढ़ को जानते हैं और न यहां के पहनावे को। तब से मन में था कुछ ऐसा किया जाए कि लोग हमें और छत्तीसगढ़ को जानें। इसलिए मम्मी ने हिंदी एल्बम की प्लानिंग की।
बचपन से गा रही है
आरू की मम्मी पूर्णिमा साहू ने बताया, वैसे तो आरू जब पीपी टू में थी तबसे गाने लगी थी। छठवीं में एक वीडियो काफी वायरल हो गया। इससे उसे पहचान मिलने लगी। आरू पढ़ाई में अच्छी है। उसके माक्र्स भी बेहतर आते हैं। मिस्टर मजनू में उसने काकी झकास है गाया है। यह फिल्म 22 जुलाई को रिलीज हो रही है। मोहन सुंदरानी प्रस्तुत फिल्म के डायरेक्टर उत्तम तिवारी और प्रोड्यूसर लखी सुंदरानी हैं।
Published on:
02 Jul 2022 11:54 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
