
बिहार से आई थी भाई को राखी बांधने, लेकिन बहन की ऐसे हुई विदाई देखकर हर कोई बिलख पड़े
रायपुर/भिलाई. वह खुशी-खुशी ससुराल से अपने भाई को राखी बांधने मायके आई थी। सोचा था राखी और तीजा मनाकर ही वापस लौटेगी, लेकिन उसे क्या पता था कि उसकी विदाई कुछ ऐसी होगी कि हर कोई बिलखता रह जाएगा।
बिहार के मानापुरा में ब्याही 35 वर्षीय चंद्रावती अपने मायक खुर्सीपार जोन-3 आई थी। 17 अगस्त को उसे बुखार आया और तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। गुरुवार की देररात उसने दम तोड़ दिया। इसके साथ ही भिलाई में डेंगू से मौत का आंकड़ा 30 पहुंच गया है।
5 अस्पतालों में चला इलाज
चंद्रावती के परिजनों ने बताया कि उसे जब बुखार आया तो जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। यहां जांच के बाद डेंगू पॉजिटिव आया। जिला अस्पताल में तबीयत बिगडऩे पर आंबेडकर अस्पताल रायपुर भेजा गया। इसके बाद चंद्रावती को भिलाई के आइएमआइ अस्पताल लेकर आ गए। यहां भी स्थिति नहीं सुधरी तो अपोलो रेफर कर दिया गया। अपोलो में भी लगातार प्लेटलेट्स और बीपी कम हो रहा था। इसके बाद वे रायपुर के नारायणा अस्पताल पहुंचे, जहां उसकी मौत हो गई।
रायपुर में डेंगू के सात पॉजिटिव और सात संदिग्ध मरीज मिले
भिलाई के बाद राजधानी में भी डेंगू बेकाबू होता जा रहा है। शहर में शुक्रवार को डेंगू के 7 पॉजिटिव और सात संदिग्ध मरीज मिले। इसके पहले राजधानी में डेंगू के 31 मरीज शहर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। इस तरह अब राजधानी में डेंगू के कुल 38 मरीज हो गए हैं। डेंगू पीडि़त किसी मरीज का इलाज अंबेडकर अस्पताल तो किसी को निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। इसमें कुछ मरीज इलाज कराकर घर पर स्वास्थ्य लाभ ले रहा है। डेंगू की रोकथाम में नाकाम होने पर स्वास्थ्य आयुक्त आर प्रसन्न ने शुक्रवार को कहा कि डेंगू को नियंत्रित करने में थोड़ा समय लगेगा। स्वास्थ्य विभाग का अमला इसके नियंत्रण में लगा हुआ है। डेंगू प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य कर्मचारी जाकर लोगों को डेंगू से बचाव के बारे मे बता रहे हैं। साथ ही लोगों को जरूरी दवाएं भी मुहैया कराई जा रही है।
पॉजिटिव मरीजों के नाम
1. शीतल नायक 12 वर्ष, कालीबाड़ी ।
2. सीमा नाग 30 वर्ष , नंदी चौक टिकरापारा ।
3. आयुष तिवारी 17 वर्ष , ओम नगर खमतराई ।
4. अनाया फातिमा 13 माह, मौदहापारा।
5. आलोक शर्मा 9 माह, बजरंग नगर, पानी टंकी ।
6. सौरभ पटेल 9 माह, अभनपुर ।
7. रुपेश 25 वर्ष, गुजरा रीवा मंदिर हसौद ।
संदिग्ध मरीजों के नाम
1. विक्रम गिरी गोस्वामी 42 वर्ष, मठपुरैना।
2. हर्ष वर्धन 16 वर्ष, शिवानंद नगर, खमतराई।
3. विजय/ नीलकंठ अग्रवाल 34 वर्ष, सुयश हॉस्पिटल कोटा।
4. अतुल/पीएन दुबे 37 वर्ष, श्याम नगर गुरुद्वारा के पास।
5. हर्ष कुमार वर्मा 17 वर्ष, नगर गांव मांढर ।
6. छबिलाल साहू 51 वर्ष, अंवति विहार रायपुर।
7. रामकृष्ण शर्मा 64 संजय नगर ।
Published on:
24 Aug 2018 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
