Raipur AIIMS Hospital : मिली जानकारी के मुताबिक फिलहाल एम्स के चर्म रोग विभाग में हर महीने 40 से 50 कुष्ठ रोगी इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इन मरीजों की जांच के बाद निशुल्क एमडीटी दी जाती है। रोगी को उपचार के साथ इनके परिजनों का भी कुष्ठ रोग के लिए परीक्षण और रिएक्शन का इलाज दिया जाता है। गंभीर कुष्ठ मरीजों को उपचार के साथ विकलांगता निवारण के लिए हड्डी रोग विभाग, पीएमआर और फिजियोथैरेपी विभाग के साथ मिलकर विशेषज्ञ उपचार दिया जाता है।