
टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल में 102 पदों पर निकली बम्पर भर्ती, 12 वीं पास कर सकतें हैं आवेदन
रायपुर। देश के बेरोजगारों लिए ख़ुशी की खबर है।टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल (टीएमसी) केे तहत होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पंजाब ने हाल ही में 'नॉन मेडिकल पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए है। इसमे मेडिकल फिजिसिस्ट, ऑफिसर इन चार्ज, साइटिफिक असिस्टेट, नर्स, फार्मासिस्ट, टेक्नीशियन समेत 22 अलग अलग विभाग में कुल 102 पदों पर भर्ती की जाएगी।विभिन्न पदो के अनुसार आयु सीमा अलग- अलग तय की गई है।आयु सीमा की गणना 04 सितम्बर 2019 के अनुसार की जाएगी। अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
आवेदन की अंतिम तिथि : 04 सितम्बर 2019
योग्यता : न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों से 12वीं पास
चयन : एकेडेमिक क्वालिफिकेशन में प्राप्त मेरिट अंकों के आधार पर अभ्यर्थी को चुना जाएगा।
आपको बता दें केवल साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी ही सेलेक्ट किए जायेंगे साथ ही मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से सम्बंधित पद के अनुसार एमएससी (फिजिक्स) या डिप्लोमा प्राप्त होना अनिवार्य है। स्टेट फार्मेसी कॉउंसिल रजिस्ट्रेशन से फार्मेसी मे΄ बैचलर्स डिग्री प्राप्त होना जरूरी है। एमबीबीएस डिग्री प्राप्त हो। सम्बंधित पद मे΄ न्यूनतम एक वर्षीय कार्यानुभव के अलावा बीई या बीटेक डिग्री प्राप्त हो।भर्ती से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए इस लिंक में जाकर देख सकते हैं : https://tmc.gov.in/m_events/Events/JobDetail?jobId=5612
Click & Read More JOB News.
Published on:
26 Aug 2019, 8:01 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.