
file photo
Chhattisgarh news: रायपुर में सरकारी राशन दुकानों में अप्रैल और मई का चावल अप्रैल में बांटा गया था, जो लोग अप्रैल में राशन नहीं ले पाए थे उन्हें मई में आबंटन किया जाएगा। इसके लिए एनआईसी ने फिर से ऑनलाइन ई-पॉश मशीन में वितरण का विंडो ओपन कर दिया है। आबंटन शुरू होने से तकरीबन 20 लाख कार्डधारियों को राहत मिलेगी, जो पिछले माह चावल नहीं ले पाए थे। पत्रिका ने 8 मई के अंक में इस समस्या को प्रमुखता से उठाया था।
चावल नहीं लिया फिर भी एंट्री
शहर के 40 फीसदी लोग बीते माह का चावल अब भी नहीं ले पाए रहे हैं। कुछ दुकानों में कार्डधारियों और दुकान संचालकों के बीच विवाद की (raipur news) स्थिति भी बन रही है। चावल नहीं लेने के बाद भी ऑनलाइन डाटा में कार्डधारियों को चावल वितरित होना बताया जा रहा है। दुकान संचालकों ने इसकी शिकायत एनआईसी में की थी, लेकिन एनआईसी ने इस पर हाथ खड़े कर दिए हैं।
जानकारी मिली है कि जो लोग दो माह का चावल एक साथ नहीं उठा पाए थे, वे राशन दुकानों पहुंच रहे हैं। उन्हें अब चावल दिया जाएगा। इसकी (ration card holders) जानकारी मुख्यालय को दे दी गई है।
- केसी थारवानी, नियंत्रक, खाद्य विभाग रायपुर
Published on:
23 May 2023, 4:02 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.