31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

वेबसाइट-सॉफ्टवेयर बनाने का झांसा देकर कारोबारी से ठगे लाखों रुपए, फर्जी इंजीनियर गिरफ्तार

Chhattisgarh news: रायपुर में ट्रेवल्स एजेंसी का कारोबार करने वाले को वेबसाइट और सॉफ्टवेयर बनाकर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी की गई। इन आरोपी को पुलिस ने दबोचा हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 23 May 2023, 2:59 PM IST

फर्जी इंजीनियर गिरफ्तार

फर्जी इंजीनियर गिरफ्तार

Raipur news: शहर में एक बार फिर ठगी के मामले देखने को मिले हैं। तेलीबांधा के विशाल नगर रोड ट्रेवल एजेंसी के संचालक ठगी के शिकार हो गए। आरोपी ने बिजनेस से संबंधित वेबसाइट और सॉफ्टवेयर बनाने के नाम पर 5 लाख रुपए की ठगी की हैं। पीड़ित की शिकायत के बाद तेलीबांधा थाना के पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचन में लिया।

पुलिस के मुताबिक ला-विस्टा कॉलोनी के निवासी रमन जादवानी का ट्रेवल्स एजेंसी चलाते है। जनवरी माह में सूर्या शर्मा नाम के व्यक्ति ने कारोबारी (Fraud news) को फोन करके कहा कि वह वेबसाइट और सॉफ्टवेयर बनाता हैं। जिसमें आरोपी ने हवाई जहाज, ट्रैन टिकट, विदेशी टूर और होटल से जुडी सॉफ्टवेयर बनाने की बात कहीं थी। इस काम के लिए आरोपी ने 18 लाख रुपए की मांग और 5 लाख एडवांस देने की बात कहीं। आरोपी के इस झांसे में कारोबारी फंस गया।

यह भी पढ़े: हड़ताल के बहाने फैमली टूर पर पटवारी, कोई शिमला, मनाली तो कोई उत्तराखंड में कर रहा सैर

साइबर सेल की मदद से आरोपी गिरफ्तार

इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। उसने अपना मोबाइल भी बंद कर दिया था। आरोपी अलग-अलग मोबाइल नंबर और नाम बदलकर कारोबारी को फोन करता था। इसकी शिकायत पर तेलीबांधा पुलिस ने अपराध दर्ज कर उसकी (Raipur news) तलाश की। आरोपी को राजस्थान के बीकानेर से पकड़ा गया। आरोपी भेराराम कस्वा राजस्थान का निवासी हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं। इस घटना में आरोपी से एक फ़ोन भी बरामद किया गया हैं।

यह भी पढ़े: रायपुर रेलवे स्टेशन में खड़ी गरीबरथ एक्सप्रेस में लगी आग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी