8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोरे में भरी पत्नी की लाश…. झगड़ों से तंग आकर पति ने किया मर्डर, पहुंचा सलाखों के पीछे

Crime News : करीब दो माह पहले विधानसभा इलाके में मिली महिला की लाश का मामला सुलझ गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Kanakdurga jha

•

Updated: 1 Dec 2023, 10:14 AM IST

झगड़ों से तंग आकर पति ने किया मर्डर

झगड़ों से तंग आकर पति ने किया मर्डर

रायपुर। Crime News : करीब दो माह पहले विधानसभा इलाके में मिली महिला की लाश का मामला सुलझ गया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। हत्या के बाद शव को बोरे में भरकर नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : CG Election result 2023 : छत्तीसगढ़ के 90 सीटों से 1 लाख 3 हजार 463 डाक के सहारे की वोटिंग, 3 को होगी काउंटिंग


बताया जाता है कि महिला और उसके पति के बीच अक्सर विवाद होता था। इसके चलते पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। नाले का पानी कम हुआ, तो बोरा दिखा। इस पर लोगों की नजर पड़ी। बोरे में महिला का शव मिला। उसकी पहचान नहीं हो पाई थी। बाद में कोंडागांव की रहने वाली उसकी बहन रायपुर पहुंची। मृतका के कपड़े देखकर उसकी बहन ने पहचान लिया। इसके बाद पुलिस मृतका के पति तक पहुंची और पूछताछ की। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर और पूछताछ की जा रही है। पुलिस कल मामले का खुलासा कर सकती है।