8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Public Holiday: 12 नवंबर से तीन दिन तक रहेगी छुट्टी, बैंक, स्कूल, दफ्तर सब रहेंगे बंद..

Public Holidays: नवंबर महीने में 12 तारीख से 3 दिन तक रहेगी छुट्टी। दिवाली, छठ पर्व के बाद कई खास अवसर पर पब्लिक हॉलिडे रहेगा। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shradha Jaiswal

•

Updated: 9 Nov 2024, 12:47 PM IST

Public Holiday, 20 November, 20th November, bank holiday, hindi news, holiday, Lok sabha Chunav, office holiday, patrika news, Public holiday, school holiday

Public Holiday: छत्तीसगढ़ में छुट्टियों सिलसिला ख़तम नहीं हो रहा है। नवंबर का महीने स्कूलों के बच्चों से लेकर बैंक कर्मचारियों तक के लिए छुट्टियों से भरा हुआ है। महीने की शुरुआत में ही कई जगहों पर सरकारी छुट्टी रही। जबकि, आने वाले दिनों में छुट्टियां होना बाकी हैं। 12 नवंबर को इगास पर्व है जिसे बूढ़ी दिवाली के नाम से जाना है। इसलिए इस दिन राज्य में सरकारी अवकाश है।

बता दे कि दिवाली, छठ पर्व के बाद कई खास अवसर हैं जिनके कारण कुछ जगहों पर पब्लिक हॉलिडे रहेगा। 12 नवंबर, 13 नवंबर और 15 नवंबर को देश के अलग-अलग राज्यों में सरकारी छुट्टी है। इस दौरान स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: Public Holidays 2024: 15 नवंबर को रहेगी छुट्टी, बंद रहेंगे स्कूल-दफ्तर

Public Holidays: 12 नवंबर को छुट्टी

दिवाली के बाद 12 नवंबर को इगास पर्व है जिसे बूढ़ी दिवाली के नाम से जाना है। साथ ही रायपुर दक्षिण विधानसभा उपनिर्वाचन 2024 के तहत मतदान दिवस के पूर्व 12 नवंबर को मतदान केेन्द्र वाले शासकीय, प्राईवेट स्कूलो में अवकाश घोषित की गई है। उप निर्वाचन के लिए 12 नवंबर को मतदान दलो को मतदान सामग्री का वितरण किया जाएगा और मतदान केन्द्र के लिए उन्हे रवाना किया जायेगा।

13 नवंबर को छुट्टी

13 नवंबर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन दक्षिण विधानसभा चुनाव के कारण प्राइवेट और सरकारी स्कूल बंद रहेंगे। इसके अलावा बैंकों की छुट्टी भी रहेगी। एक दिन पहले 12 नवंबर को मतदान केन्द्र वाले शासकीय और प्राइवेट स्कूलों की छुट्टी रहेगी।

15 नवंबर को छुट्टी

नवंबर महीने में ही गुरु नानक जयंती मनाई जाने वाली है। 15 नवंबर को छत्तीसगढ़ के सभी स्कूल-कालेज के साथ दफ्तर भी बंद रहेंगे। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा और गुरु पर्व भी है। इस दिन भी कुछ राज्यों में सरकारी छुट्टी है। स्कूल, कॉलेज, बैंक आदि बंद रहने वाले हैं।