23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Chhattisgarh News: कोरबा में 1320 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की होगी स्थापना, CM की बैठक में उत्‍पादन बढ़ाने पर मंथन

Raipur News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य में बिजली आपूर्ति की स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं और अधोसंरचना विकास की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 26 Feb 2025, 5:17 PM IST

Chhattisgarh News: कोरबा में 1320 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की होगी स्थापना, CM की बैठक में उत्‍पादन बढ़ाने पर मंथन

Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने ऊर्जा विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में राज्य में बिजली आपूर्ति की स्थिति, भविष्य की आवश्यकताओं और अधोसंरचना विकास की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की।

बैठक में यह पाया गया कि बढ़ती ऊर्जा मांग को देखते हुए राज्य में विद्युत अधोसंरचना के सुदृढ़ीकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राज्य की दीर्घकालिक ऊर्जा आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए रणनीतिक योजनाओं की समीक्षा की और उनकी त्वरित क्रियान्वयन के निर्देश दिए। समीक्षा के मुय बिंदु राज्य में विद्युत की आपूर्ति, उपलब्धता तथा आगामी परियोजनाएं रहीं।

मुख्यमंत्री द्वारा आगामी 10 वर्षों की मांग को देखते हुए तैयारी की समीक्षा की गई। पॉवर कंपनी द्वारा यह ध्यान में लाया गया कि आगामी वर्षों में कोरबा में उत्पादन कंपनी द्वारा 1320 मेगावाट क्षमता के ताप विद्युत संयंत्र की स्थापना की जाएगी। इसके अतिरिक्त एनटीपीसी द्वारा राज्य में स्थापित की जा रही संयंत्रों से 50 प्रतिशत बिजली के क्रय के लिए अनुबंध किए गए हैं, जिससे 1200 मेगावाट बिजली राज्य को वर्ष 2027-28 तक प्राप्त होगी।

यह भी पढ़े: Bageshwar Dham: छत्तीसगढ़ के CM विष्णुदेव साय पहुंचे बागेश्वर धाम, पंडित धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री से की मुलाकात, देखें Photos

बिजली मितान बॉट सेवा में दर्ज कर सकते हैं शिकायत

बिजली मितान बॉट सेवा में उपभोक्ता वॉट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायतें दर्ज करते हुए समाधान प्राप्त कर सकते हैं। मोर बिजली ऐप, 1912 सेवा एवं लोकल कॉल सेंटर आदि उपायों के भी उत्साहजनक परिणाम मिले हैं।