
विघ्नहर्ता की पूजा में शामिल करें ये पांच चीजें, दूर होंगे सभी कष्ट, बरसेगी बप्पा की कृपा
रायपुर. देशभर में गणपति बप्पा की धूम है। विघ्नहर्ता मनुष्यों के दुखों को दूर करने के लिए धरती पर आते हैं। शास्त्रों के अनुसार हिन्दू धर्म में किसी भी कार्य की शुरुआत प्रथम पूज्य गणपति की पूजा करके ही शुरू की जाती है। गजानंद की पूरे विधि-विधान से पूजा करने से निश्चित ही सफलता मिलती है। साथ ही घर की गरीबी भी दूर होती है।
इस गणेश चतुर्थी गणपति बप्पा को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए आपको कुछ विशेष बातों को ध्यान रखना बेहद जरूरी है। अगर अपने प्यारे से भगवान गणेश के पसंद के कुछ विशेष चीजों को ही भूल जाएंगे तो गणेश की पूजा अधूरा माना जाता है।
आपको बता दें कि विघ्नहर्ता गणेश की पूजा में बेहद जरूरी होता है। मोदक, क्योंकि यह भगवान गणेश का सबसे प्रिय है। इसके अलावा और भी चीजे हैं जिनको पूजा में शामिल करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं और अपनी कृपा आप पर बरसाते हैं। इसलिए हम आपको बताने जा रहे हैं वो पांच चीजें जिनको भगवान गणेश की पूजा करते वक्त शामिल करना जरूरी होता है। इसके बिना गणेश पूजा अधूरा माना जाता है। जानिए ये पांच चीजें..
मोदक
वैसे तो भगवान गणेश को रसगुल्ला, मालपुआ, रसमलाई और लड्डू का भोग भी लगाया जाता है लेकिन इन सबसे बढ़कर है मोदक क्योंकि भगवान गणेश को मिष्ठान में मोदक अति प्रिय है। इसलिए जब भी भगवान गणेश की पूजा करें उनको मोदक का भोग जरूर लगाएं।
गेंदे के फूल
वैसे तो आप कोई भी पुष्प भगवान गणेश को अर्पित कर सकते हैं लेकिन उनको सभी फूलों में सबसे ज्यादा प्रिय है गेंदे का फूल इसलिए जब भी भगवान गणेश की पूजा करें तो उनको गेंदे के फूल से बनी माला या गेंदे के फूल अर्पित करें।
दूब घास
भगवान गणेश को जितना प्रिय गेंदे का फूल है उतनी ही प्रिय उनको दूब घास भी है. इसलिए उनकी पूजा करते वक्त भगवान गणेश को दूब घास जरूर अर्पित करें।
केला
भगवान गणेश को मिष्ठान में मोदक और फलों में केला सबसे प्रिय है. इसलिए आगे से भगवान गणेश की पूजा करते वक्त हमेशा केले का जोड़ा चढ़ाएं जिससे भगवान गणेश प्रसन्न होंगे।
शंख
वैसे तो शंख बजाना प्रत्येक भगवान की पूजा में महत्वपूर्ण होता है लेकिन भगवान गणेश की पूजा करते वक्त शंख बजाने का अपना ही विशेष महत्व है। मान्यता के मुताबिक मोदक और केले की तरह शंख की ध्वनि भी भगवान गणेश को अति प्रिय है।
Published on:
12 Sept 2018 07:36 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
