नया रायपुर का नाम अटल नगर क्यों रखा गया?
भारत के पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी सादगी, महत्वाकांक्षा और युवाओं की प्रेरणा के रूप में जाना जाता है। दिवंगत अटल बिहारी वायपेयी जब प्रधानमंत्री के पद पर थे तब वर्ष 2000 में मध्यप्रदेश से अलग होकर छत्तीसगढ़ को नया राज्य बनाने की घोषणा की। इसके बाद दिवंगत वाजपेयी ने एक पिता के समान छत्तीसगढ़ का दौरा कर यहां के लोगों ने उनकी जिज्ञासाओं को जाना। आज उन्हें सच्ची श्रद्धाजंलि देने के लिए मुख्यमंत्री रमन सिंह ने नया रायपुर शहर का नाम बदल कर अटल नगर (Atal Nagar) रख दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में उनकी प्रतिमा प्रदेश के युवाओं का प्रेरणा देगी। आपको बता दें कि 16 जून को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में उपचार के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी का निधन हो गया। वे 93 साल के थे।