
लाल चुनरी: देवउठनी एका के दिन माता तुलसी को लाल चुनरी चढ़ाएं। ऐसा करने से मां तुलसी प्रसन्न होती हैं, और धन और वैभव की प्राप्ति होती है।

पीला धागा: तुलसी विवाह के दिन एक पीला धागा लेकर उसमें 108 गठान लगाएं और उसे गमले में बांध दें। ऐसा करने से भी माता तुलसी प्रसन्न होती हैं।

लाल कलावा: देवउठनी एकादशी के दिन माता तुलसी को लाल कलावा जरूर बांधें। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी होंगी. इसके साथ ही ऐसा करने से श्रीहरि और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

कच्चा दूध: तुलसी माता को कच्चा दूध चढ़ाएं और उनके सामने दीपक जरूर जलाएं।

तुलसी दल: तुलसी विवाह के दिन श्रीहरि को 11 तुलसी के दल चढ़ाएं। विवाह में आ रही बाधा दूर होगी।

डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियां पूर्णतया सत्य हैं या सटीक हैं, इसका www.patrika.com दावा नहीं करता है। इन्हें अपनाने या इसको लेकर किसी नतीजे पर पहुंचने से पहले इस क्षेत्र के किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।