रायपुर. शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के तत्वावधान में अंतरमहाविद्यालयीन स्क्वैश प्रतियोगिता का आयोजन नगर निगम स्क्वैश कांम्प्लेक्स में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि राधा पांडेय, प्राचार्य (शासकीय संस्कृत महाविद्यालय) और विशिष्ट अतिथि स्क्वैश एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज कुमार की उपस्थिति में किया गया। स्क्वैश कांम्प्लेक्स में खेली जा रही स्क्वैश प्रतियोगिता में सोमवार को महिला वर्ग के फाइनल में शासकीय विज्ञान महाविद्यालय ने गुरुकुल महिला महाविद्यालय को २-० से और पुरुष वर्ग के फाइनल में संस्कृत महाविद्यालय ने विज्ञान महाविद्यालय को २-१ से हराया। स्पर्धा में साइंस कालेज रायपुर, शासकीय महाविद्यालय अभनपुर, डागा गल्र्स कालेज रायपुर, सेठ फूलचंद महाविद्यालय, गुरुकुल महिला महाविद्यालय, शासकीय महाविद्यालय महासमुंद और प्रगति कालेज रायपुर के खिलाडिय़ों ने भाग लिया। मंगलवार को यूनिवर्सटी टीम का चयन किया जाएगा।