
विश्वकर्मा समाज ने निकाली कांवर यात्रा
Chhattisgarh News: रायपुर। विश्वकर्मा समाज बढ़ईपारा ने श्री मरही माता मंदिर ललिता चौक से कांवर यात्रा निकाल कर महादेवघाट स्थित बाबा हटकेश्वर नाथ के शिवलिंग में जल अर्पण किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे बोल बम के जयकारे (Sawan 2023) लगाते हुए महादेव घाट तक पैदल यात्रा करते हुए पहुंचे। समाज के
अध्यक्ष रमेश शर्मा ने बताया कि यह पहली कांवर यात्रा थी। श्रद्धालुओं के लिए महादेव घाट हनुमान मंदिर मे प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। कांवर यात्रा में निगम के पूर्व (Raipur Hindi News) सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, आदित्य विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, विजय शर्मा, नारायण शर्मा, सुनील शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, प्रमोद विश्वकर्मा, विनय शर्मा, शंकर शर्मा, सूरज शर्मा, संतोष शर्मा सहित समाज के लोग मौजूद रहे।
Updated on:
31 Jul 2023 09:57 am
Published on:
31 Jul 2023 09:57 am
