
रायपुर . गर्मी में भू-जस्तर के दोहन से बचाने के लिए निगम प्रशासन ने इस बार भी गर्मी में शहरवासियों को घर बनाने व अन्य निर्माण कार्यों के लिए भरपूर पानी उपलब्ध कराया। निगम प्रशासन गर्मी में निर्माण कार्यों पर रोक भी नहीं लगाएगा।
दरअसल, निगम प्रशासन द्वारा इस गर्मी में भी फिल्टर प्लांट का बैक वॉश वाटर का उपयोग उद्यानों, मकान बनाने और अन्य निर्माण कार्यों के लिए लोगों को निशुल्क उपलब्ध कराएगा। जिस किसी को भी निर्माण कार्य के लिए पानी की जरूरत होगी, वे फिल्टर प्लांट में अपना टैंकर भेजकर ले जा सकता है।
9 एमएलएडी बैक वॉश वाटर निकल रहा
निगम अधिकारियों के अनुसार नगर निगम में वर्तमान में फिल्टर प्लांट में बैक वॉश वाटर करीब 9 एमएलडी निकल रहा है। इस पानी का उपयोग उद्यानों और मकान बनाने के लिए दिया जा रहा है, लेकिन बैक वॉश वाटर का कुछ हिस्सा अभी भी आईएसबीटी वाले इलाके और मठपुरैना के नालों में छोड़ा जा रहा है। इस पानी को आसपास के तालाबों में छोडऩे के लिए जोन छह ने प्लान बनाकर निगम आयुक्त को भेजा है। जिसे मंजूरी के लिए शासन के पास भेजा जाएगा। इस प्लान के मुताबिक 35 लाख रुपए का मसौदा तैयार किया गया है।
नगर निगम के रावणभाठा स्थित फि ल्टर प्लांट इंटेकवेल की 33 केव्ही ओव्हर हेड लाइनों से अंडरग्राउंड केबल व कव्हर कंडक्टर परिवर्तन कार्य के चलते 23 फ रवरी शुक्रवार की शाम को शहर की 27 पानी टंकियों से पानी सप्लाई नहीं होगी। इसी दिन सुबह की सप्लाई नियमित रूप से होगी। जलकार्य विभाग के कार्यपालन अभियंता एके माल्वे ने बताया कि सीएसईबी द्वारा उच्च दाब उपभोक्ता फि ल्टर प्लांट एवं इंटेकवेल की 33 केव्ही ओव्हर हेड लाइनों से अंडरग्राउंड केबल एवं कव्हर कंडक्टर परिवर्तन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके कारण 33 केव्ही लाइन फि ल्टर प्लांट में 23 फ रवरी को सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक बंद रहेगी। गौरतलब है कि पिछले एक माह से फिल्टर प्लांट में बिजली संधारण का कार्य चल रहा है। इसके चलते बीच-बीच में फिल्टर प्लांट में बिजली बाधित रहती है। इस वजह से शहर की 27 टंकियों में दोपहर में पानी सप्लाई नहीं हो पाती है। इसलिए शाम को शहरवासियों को पानी आपूर्ति नहीं की जाती है। निगम अधिकारियों के अनुसार फिल्टर प्लांट में बिजली संधारण का कार्य अंतिम चरण में है। इसके बाद पानी टंकियों में पानी सप्लाई बाधित नहीं होगी।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
जिसके कारण 23 फ रवरी को सुबह जलप्रदाय होने के बाद शहर में स्थित भाठागांव जलागार सहित चंगोराभाठा, डंगनिया, गुढिय़ारी, गंज, डीडीनगर, ईदगाह भाठा, सरोना, टाटीबंध, हीरापुर, कबीर नगर, कोटा , गोगांव, मठपुरैना, लालपुर, अमलीडीह, राजेन्द्र नगर, अवंति विहार, तेलीबांधा, शंकरनगर, खमतराई, भनपुरी, मंडी, कुशालपुर, मोवा, सडडू, दलदल सिवनी की पानी टंकियों से संध्याकालीन अवधि में जलप्रदाय नहीं किया जा सकेगा। उपरोक्त जलागारों के अलावा रायपुर शहर में स्थित अन्य जलागारों एवं पावरपंपों से जलप्रदाय यथावत रहेगा।
फिल्टर प्लांट में नया प्लांट बनेगा
नगर निगम द्वारा अमृत मिशन योजना के तहत फिल्टर प्लांट में 80 एमएलडी का नया प्लांट बनाएगा। इसके अलावा फिल्टर प्लांट से निकलने वाले बैक वॉश को रिसाइकल कर पीने लायक बनाने के लिए प्लांट लगाएगा। साथ ही स्काडा सिस्टम भी लगाएगा। उक्त सभी कार्यों के लिए करीब 154 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है।
एके माल्वे, कार्यपालन अभियंता, जलकार्य विभाग, नगर निगम
Updated on:
22 Feb 2018 01:08 pm
Published on:
22 Feb 2018 12:52 pm
बड़ी खबरें
View Allरायपुर
छत्तीसगढ़
ट्रेंडिंग
