16 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खिड़की तोड़ घुस गए, फिर किया कुछ ऐसा की बुलानी पड़ गयी पुलिस

अपराध आलमारी तोडक़र नगदी समेत जेवरात पार, अधीक्षक के घर में जेवरात समेत ढाई लाख की चोरी

2 min read
Google source verification
CGNews

धमतरी. शहर में एक हॉस्टल सुपरीटेंडेंट के मकान में नगदी राशि समेत लाखों रुपए की सोने-चांदी के जेवरात चोरी हो गई। एसपी समेत आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

चोरी की यह वारदात शहर के बीच वीआईपी एरिया सिविल लाइन में हुई। बताया गया है कि आदिम जाति कल्याण विभाग में हास्टल सुपरिटेंडेंट के रूप में पदस्थ घनश्याम ढीढी घरेलू कार्यों के चलते रविवार को सुबह से ही परिवार समेत गृहग्राम भखारा-भठेली गया था। रात 10 बजे जब वे लौटे तो घर का सामान बिखरा हुआ था। इसे देखकर उनके होश उड़ गए। खिडक़ी की जॉली और आलमारी का शो-कैश भी टूटा हुआ था। इसमें रखे सोने-चांदी के जेवरातों समेत नगद 2 लाख 25 हजार रुपए गायब था।

READ MORE:प्रधानमंत्री की जन औषधि केंद्र योजना राज्य में हुई फ्लॉप

तत्काल घनश्याम ढीढी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पॉश इलाके में दिनदहाड़े चोरी की खबर से पुलिस महकमा भी सकते में आ गए। खबर पाकर तत्काल एसपी रजनेश सिंह, एएसपी केपी चंदेल समेत आला पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। देर रात तक पुलिस की टीम चोरों का सुराग ढूंढती रही। प्रार्थी घनश्याम की रिपोर्ट पर धारा 457,380 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया है।
& हास्टल सुपरीटेंडेंट के घर से अज्ञात चोरों ने 2.25 लाख रुपए नगद व सोने की अंगूठी और चांदी का पायल पर हाथ साफ कर दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

संतोष जैन टीआई कोतवाली

READ MORE: रोजगार का सुनहरा अवसर, पहली चरण में होगी 2000 की भर्ती, जानिए कितनी है सैलेरी

रौशनदान तोडक़र घुसे थे चोर
पुलिस का कहना है कि घटनास्थल को देखने से पता चलता है कि चोरों ने रोशनदान के सहारे किसी को घर के अंदर घुसाया होगा। फिर दरवाजा खुलने के बाद उन्होने वारदात को अंजाम दिया होगा।

READ MORE: 6 लाख 80 हजार रुपए लोन दिलाने का झांसा, 80 हजार रुपए की ठगी

बड़ी खबरें

View All

रायपुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग