31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

घर में 600-600 फीट के तीन बोर से बेच रहे थे पानी, 2 आरओ वाटर प्लांट सील

Raipur News: भीषण गर्मी में पीने के पानी को लेकर हाहाकार की स्थिति है। शहर के हर दूसरे कॉलोनी और मोहल्ले के लोग परेशान हैं। शैलेंद्रनगर के विद्या गार्डन वाली लाइन में नाली खोदाई से कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Khyati Parihar

•

Updated: 24 Jun 2023, 12:01 PM IST

Water was being sold from three bores of 600 feet in the house

घर में 600-600 फीट के तीन बोर से बेच रहे थे पानी

Chhattisgarh News: रायपुर। भीषण गर्मी में पीने के पानी को लेकर हाहाकार की स्थिति है। शहर के हर दूसरे कॉलोनी और मोहल्ले के लोग परेशान हैं। शैलेंद्रनगर के विद्या गार्डन वाली लाइन में नाली खोदाई से कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बंद है। निगम हर दिन 40 से ज्यादा टैंकरों से सप्लाई कराकर लोगों की प्यास बुझाने में जुटा है।

वहीं दूसरी ओर चंगोराभाठा के भक्त माता कर्मा वार्ड 67 में एक व्यक्ति द्वारा अवैध रूप से 600-600 फीट गहरा तीन बोर कराकर आरओ वाटर प्लांट संचालित कर रखा था, जिसका शुक्रवार को भंडाफोड़ हो गया। इस पर निगम प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीनों बोर को सीलबंद कर दिया है। साथ ही एफआईआर दर्ज कराने की भी चेतावनी दी है।

यह भी पढ़े: 20 हजार सांपों को पकड़कर सुरक्षित जगहों पर छोड़ चुके हैं सर्फ मित्र युगल, 25 सालों से कर रहे रेस्क्यू

आसपास के 800 घरों के नलों में पतली धार

दरअसल चंगोराभाठा क्षेत्र के गली नंबर 1 से 10 तक करीब 800 घरों के लोग पिछले तीन महीने से जल संकट से जूझ रहे थे। उन्हें निगम के नलों से पतली धार पानी मिल रहा था। इन्हीं लोगों के मकानों के बीच एक व्यक्ति द्वारा अवैध तरीके से पानी का कारोबार किए जाने से आसपास के लोगों के बोर से पानी आना भी बंद हो गया। ऐसे में जल संकट ज्यादा गहरा गया। हैरानी ये कि इस वार्ड पार्षद उत्तम साहू से लोग लगातार पानी की समस्या से अवगत कराते रहे, लेकिन वह न तो गलियों में पानी पाइप लाइन बिछवा सके और न ही अवैध पानी प्लांट के खिलाफ मोर्चा खोला।

इलाके में तीन महीने से पेयजल संकट

जोन-5 में पेयजल आपूर्ति की समस्या पर महपौर महापौर एजाज ढेबर ने भक्त माता कर्मा वार्ड में निरीक्षण करने पहुंचे। इस क्षेत्र के लोग कई दो-तीन महीनों से परेशान थे। वहां पता चला कि किशोर पाटले और एक अन्य दो मकानों के बीच में 600-600 फीट गहराई के तीन बोरबेल करा रखा था, उन तीनों बोरवेल को जमीन के अंदर ही अंदर पाइप से कनेक्ट कराकर आरओ वाटर प्लांट से पानी बेचने का कारोबार कर रहा था।

यह भी पढ़े: धर्मांतरित लोगों को कब्रिस्तान के लिए दी जमीन, 16 गांवाें के लोगों ने जताया आक्रोश, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी

शिकायत के बाद भी नहीं कर रहे थे कार्रवाई

वार्डवासी पानी की समस्या की शिकायतें कई महीनों से कर रहे थे, परंतु कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा था। आवासीय क्षेत्र में आरओ वाटर के नाम पर अवैध रूप से दो जगहों पर गंगा जल व आरपी एक्वा फार्म फर्म द्वारा धड़ल्ले से जार और गैलन में पानी बेचने का कारोबार चला रहा था। महापौर के साथ पार्षद उत्तम साहू, एल्डरमैन शम्सुल हसन नम्मू भाई, जोन कमिश्नर सुशील कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

नई पाइप लाइन का प्रस्ताव मांगा

वार्ड में पानी की समस्या को देखते हुए महापौर ने नई पाइप लाइन बिछाने का प्रस्ताव मांगा, ताकि पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो सके। वहीं इस आवासीय क्षेत्र में डेयरियों के संचालन की शिकायत पर 3 डेयरियों के मवेशियों को काउकेचर से गोठान भेजवाने का सख्ती से पालन किया गया।

यह भी पढ़े: कांग्रेसियों ने आदिपुरुष का पोस्टर जलाकर किया विरोध, कहा- हिंदू धर्म की धार्मिक मान्यताओं से किया खिलवाड़