15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हम आयकर विभाग के छापे का नहीं उनके तरीकों का कर रहे हैं विरोध- परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर

राज्य सरकार ने एक साल में जो उपलब्धि हासिल की है उसका जीता जागता प्रमाण नगरीय निकाय का चुनाव और पंचायत का चुनाव रहा है जहां कांग्रेस अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Karunakant Chaubey

•

Updated: 1 Mar 2020, 6:48 PM IST

हम आयकर विभाग के छापे का नहीं उनके तरीकों का कर रहे हैं विरोध- परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर

हम आयकर विभाग के छापे का नहीं उनके तरीकों का कर रहे हैं विरोध- परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर

रायपुर. प्रदेश के परिवहन मंत्री मोहम्मद अकबर ने शनिवार को कहा कि सरकार आयकर के छापों का विरोध नहीं बल्कि उसके तरीके से नाखुश है। अपने निजी प्रवास पर यहां पहुंचे मंत्री ने पत्रकारों से मुलाकात के दौरान कहा कि भाटापारा में आरटीओ का कैम्प कार्यालय खोलने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सचिवालय तक पहुंची आईटी छापे की आंच, ताला-चाबी वाले को बुलवाकर खुलवाया दरवाजा

पत्रकारों ने जब मंत्री का ध्यान आयकर छापे की ओर दिलाया गया तो उन्होंने कहा कि आयकर विभाग की कार्यवाही का कहीं कोई विरोध राज्य सरकार नहीं करती। चूंकि राज्य के मुख्यमंत्री सचिवालय से जुड़े अधिकारियों के यहां की जा रही तो उस कार्यवाही की सूचना देने का प्रावधान है और उसी बात का विरोध है।
एक साल में ही सरकार ने हासिल की उपलब्धि

प्रदेश के मंत्री मोहम्मद अकबर ने कहा की राज्य सरकार ने एक साल में जो उपलब्धि हासिल की है उसका जीता जागता प्रमाण नगरीय निकाय का चुनाव और पंचायत का चुनाव रहा है जहां कांग्रेस अपना परचम लहराने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं उन्होंने यह भी कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सदन में ही घोषणा कर दी है की जिन किसानों का टोकन कट चुका है उनका धान सरकार हर हालत में खरीदेगी।
विपक्ष का काम सिर्फ विरोध करना

मंत्री अकबर ने कहा की विपक्ष के साथी गण सिर्फ विरोध ही करते हैं। स्थानीय विधायक ने भी प्रश्न किया था की 6 फरवरी 2020 तक कितने किसानों ने धान खरीदी के लिए पंजीयन कराया और कितने किसानों ने पूर्ण रकबे के हिसाब से धान बेचा है। जिसका जवाब मंत्री अमरजीत भगत ने दिया था फिर विधायक के द्वारा प्रति प्रश्न करने पर उन्होंने जवाब दिया था।

मोहम्मद अकबर से पत्रकारों ने संयुक्त जिला के बड़े शहर में आरटीओ का कैम्प कार्यालय खोले जाने की मांग पर उन्होंने कहा की जो संभव हो सकेगा उस पर निश्चित रूप से विचार कर क्रियान्वित किया जाएगा। इस अवसर पर अजित बाजपेई, मनोज जैन, राजकुमार शर्मा, प्रमेन्द्र तिवारी जीतू तिवारी, प्रमोद अग्रवाल, अजय ठाकुर, अयूब बांठिया, शरीफ खान, लालू मानिकपुरी, राजा तिवारी, आदि उपस्थित थे। इसके पूर्व निजी प्रवास पर यहां पहुंचने पर नाका के पास कांग्रेसजनों ने जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष अजित बाजपेई के नेतृत्व में मंत्री मोहम्मद अकबर का आतिशबाजी और फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।

ये भी पढ़ें: भाजपा नेता पर उनके घर के सामने ही बदमाशों ने बरसाई गोलियां, मौके पर ही मौत