Weather Update: मौसम में आए बदलाव से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या एक बार फिर बढ़ने लगी है। ज्यादातर मरीज उल्टी दस्त और सर्दी खांसी के पहुंच रहे हैं। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में एक दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है। एक चक्रीय चक्रवाती (Weather Hindi News) परिसंचरण पूर्वोत्तर उत्तरप्रदेश तथा उससे लगे उत्तर पश्चिम बिहार के ऊपर औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। मानसून द्रोणिका औसत समुद्र तल पर अमृतसर, चंडीगढ़, नजीबाबाद, गोरखपुर, मुजफ्फरपुर, मालदा और वहां से पूर्व में मिजोरम से होकर गुजर रही है।