1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Updates: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! अगले 5 दिनों तक अंधड़ के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: बदलते मौसम को लेकर आईएमडी का बड़ा अपडेट आया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों तक अंधड़-बारिश हो सकती है। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं राजनांदगांव में सबसे ज्यादा 42 डिग्री तापमान रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Laxmi Vishwakarma

•

Updated: 11 Apr 2025, 3:33 PM IST

Weather Update: मौसम विभाग का बड़ा अपडेट! अगले 5 दिनों तक अंधड़ के साथ होगी झमाझम बारिश, IMD का अलर्ट जारी

Weather Update: प्रदेश में अगले पांच दिनों तक अंधड़ व बारिश का अलर्ट है। जहां बारिश होगी, वहां भीषण गर्मी से राहत रहेगी। रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। यानी यहां लू के थपेड़े परेशान कर सकते हैं। हालांकि ओवरऑल प्रदेश में अधिकतम तापमान में ज्यादा बढ़ोत्तरी नहीं होगी। अगले 24 घंटे में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

Weather Update: पिछले 24 घंटे में इतने मिमी हुई बारिश

बादलों की तेज गर्जना भी होगी। इससे गाज भी गिरने की आशंका है। बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के कारण प्रदेश का मौसम अचानक बदले हुए दो दिन हो गए हैं। शुक्रवार से मंगलवार तक बादलों की गर्जना के साथ तेज हवा चलेगी और हल्की बारिश होगी। पिछले 24 घंटे में कुटरू में 20 मिमी, छुईखदान, गंडई, खैरागढ़ में 10-10 मिमी बारिश हुई।

बारिश फसल के लिए हो सकता है नुकसानदायक

माना, जगदलपुर व अंबिकापुर में हल्की वर्षा हुई। वहीं पेंड्रारोड, जगदलपुर में बौछारें पड़ीं। बीती रात रायपुर के विभिन्न क्षेत्रों में भी हल्की बारिश हुई। मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर में पानी नहीं गिरा इसलिए बारिश रिकार्ड नहीं की जा सकी। होने वाली बारिश सब्जी व धान की फसल के लिए नुकसानदायक हो सकता है। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार अंधड़ से धान की खड़ी फसल गिर सकती है। वहीं बादल-बारिश से सब्जियों में कीड़े लगेंगे।

यह भी पढ़ें: Raipur Rain: बारिश से राजधानी हुई तरबतर, SEE PICS

हल्की बारिश से कई जगह मौसम सुहाना

गुरुवार को राजनांदगांव प्रदेश में सबसे गर्म रहा। वहां पारा 42 डिग्री पर पहुंच गया। हालांकि बीती रात वहां 1.6 मिमी बारिश हुई थी। रायपुर में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से डेढ़ डिग्री ज्यादा था। न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहा, जो चार दिनों पहले 26 डिग्री पर पहुंच गया था। दरअसल बीती रात ठंडी तेज हवाएं चल रही थीं।

कहीं-कहीं बारिश भी हुई। इसलिए रात में पारा लुढ़क गया और मौसम भी सुहाना हो गया था। प्रदेश के ज्यादातर स्थानों पर दोपहर का तापमान सामान्य से केवल डेढ़ डिग्री तक ज्यादा रहा। इसका मतलब है कि प्रदेश में कहीं भी लू की स्थिति नहीं है। हालांकि तापमान की तुलना में गर्मी का ज्यादा अहसास लोगों को हो रहा है। दोपहर में घर से निकलना मुश्किल हो रहा है। अगले पांच दिनों तक राहत तो रहेगी, लेकिन ज्यादा नहीं रहेगी।

Weather Update: प्रमुख स्थानाें का तापमान इस तरह

स्थान अधिकतम न्यूनतम
राजनांदगांव 42.0 22.3

रायपुर 40.1 22.3
माना एयरपोर्ट 39.5 22.7

बिलासपुर 39.4 25.0
पेंड्रारोड 38.6 23.6

जगदलपुर 37.9 23.1
अंबिकापुर 36.9 23.5