11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गांजा तस्कर ने जवान को पीट- पीटकर बनाया उसका Video, फिर कहा- मुखबिरी करते हो तो अब सजा भुगतो

एक आरोपी ने अपने खिलाफ हुई मुखबिरी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Deepak Sahu

•

Updated: 19 Jun 2018, 11:53 AM IST

man beat a policeman

गांजा तस्कर ने जवान को पीट- पीटकर बनाया उसका Video, फिर कहा- मुखबिरी करते हो तो अब सजा भुगतो

रायपुर. छत्तीसगढ़ में होमगार्ड के एक जवान के साथ बुरी तरह से मारपीट की गई है। एक आरोपी ने अपने खिलाफ हुई मुखबिरी का बदला लेने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। जवान एक बुजुर्ग कर्मचारी है। गांजा तस्कर और उसके गुर्गों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। पुलिस सूचना देने वालों की जानकारी गुप्त रखती है। ऐसे में ये घटना पुलिस खेमे पर कई सवाल खड़े कर रही है।

छत्तीसगढ़ के कालीबाड़ी चौक के पास गांजा बेचने वाले तस्कर रवि साहू को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। रविवार रात उसने अपने गुर्गों के साथ मिल कर बैरन बाजार निवासी होमगार्ड सैनिक साबिर खान (50) की जमकर पिटाई की और उसका जुलूस निकाल दिया था। इसके बाद पीडि़त जवान ने कोतवाली थाने में रात को शिकायत की। मारपीट कर रैली निकलने और वीडियो बनाने वाले गांजा तस्कर रवि साहू के खिलाफ आम्र्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

आरोपी अपने गुर्गों के साथ मिलकर कर होमगार्ड जवान को कालीबाड़ी सुलभ शौचालय से सीएसइबी चौक विशेष थाना तक मारपीट करते हुआ लाया था। होमगार्ड के जवान ने बताया कि वह अपने साथी चुन्नम तोमर के साथ कालीबाड़ी के पास आयोजित एक कार्यक्रम देख रहा था। इसी बीच रवि साहू अपने गुर्गों के साथ पहुंचा और मुखबिरी करते हो, कहकर विवाद करने लगा।

रवि साहू वर्षों से गांजा व अन्य मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा है। इससे पहले सट्टा और गांजा तस्करी के मामले में कई बार गिरफ्तार हो चुका है। जब यह जेल में होता है तो यह धंधा उसका भांजा और गुर्गे चलाते हैं। सैनिक कुछ साल पहले पूर्व एएसपी का ड्राइवर रह चुका है। पुलिस ने कुछ दिन पहले रवि के जीजा को गांजा बेचने के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके बाद से रवि फरार चल रहा था।