29 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / तीन महीने गार्ड की नौकरी, 12वीं की पढ़ाई इग्नू से, अब कर रही फूलों का कारोबार

तीन महीने गार्ड की नौकरी, 12वीं की पढ़ाई इग्नू से, अब कर रही फूलों का कारोबार

दिक्कतों और हौसलों के साथ आगे बढ़ी जिंदगी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

ताबीर हुसैन

•

Updated: 25 Apr 2018, 12:58 PM IST

motivational story

फूल की दुकान में खुशबू साहू

ताबीर हुसैन @ रायपुर . महिलाएं हर क्षेत्र मेें मजबूती के साथ आगे बढ़ रही हैं। वे किसी से कम नहीं हैं। चाहे नौकरी हो या खुद का कारोबार, संघर्ष के साथ अपना मुकाम हासिल कर रही हैं। खुशबू साहू जो आज फूलों के कारोबार में खुद को स्थापित कर चुकी हैं, वहीं उद्यमी स्वाति शर्मा ने न सिर्फ अपने नाम से इंस्डट्रीज खड़ी कर ली बल्कि दूसरी महिलाओं को भी सपने पूरे करने के लिए आगे आ रही हैं। आज सिटी की दो ऐसी महिलाओं से मिलाने जा रहे हैं, जिन्होंने वही किया जो उन्हें पसंद था।

कम उम्र में शादी, दिक्कतों में आगे बढ़ी जिंदगी
जोरापारा की खुशबू साहू की शादी कम उम्र में हो गई थी। पति नशे का आदी था। शारीरिक व मानसिक प्रताडऩा के चलते पति से अलग रहने लगी। तीन बच्चे हैं। मायके और ससुराल वालों ने भी बुरे वक्त में साथ नहीं दिया। इस बीच मॉल में गार्ड की नौकरी की। जैसे-तैसे जीवन चल रहा था। खबर आई कि पति की तबीयत काफी खराब है। सुनते ही वापस घर गई। किसी तरह इलाज कराया, लेकिन कुछ दिन बाद पति चल बसा।

काम ? भी जरूरी था। आठवीं बेस पर इग्नू से 12वीं की पढ़ाई पूरी की।
[typography_font:18pt]फूलों की दुकान संभाली
पति की मौत के बाद खुशबू ने तय किया कि उनकी फूल दुकान का काम देखेंगी। हालांकि यहां बैठना इतना आसान नहीं था। चूंकि काम सीखा नहीं था और पारिवारिक दबाव भी। थोड़ा खुद सीखा। थोड़ा दूसरों ने सिखा दिया।
[typography_font:18pt;" >बच्चे को भेजा बाल आश्रम
बड़ा बेटा माहौल के चलते हाथ से निकलता जा रहा था। वह अन्य बच्चों की संगत में नशा करने लगा था। उसे किसी तरह बालआश्रम में भर्ती कराया।

आगे का प्लान
मुझे अपने जैसी हजारों महिलाओं को देश के कोने-कोने से निकाल कर, पूरी दुनिया में नाम कमाने के लिए उद्यमी बनाना है। मैं राष्ट्रीय मिशन 19-24 कार्यक्रम भी चला रही हूं जो कि नि:शुल्क है। इसमें महिलाओं व युवाओं को लाभ मिल रहा है।