मुख्यमंत्री ने निवेशकों के साथ अनौपचारिक बैठक में उन्हें राज्य में उद्योग लगाने के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा - छत्तीसगढ़ सरकार अपनी सहज-सरल उद्योग नीति के तहत राज्य में पूंजी निवेश करने वाले उद्योगों को आकर्षक सुविधाएं दे रही है, ताकि उनके उद्योगों की स्थापना से प्रदेश में रोजगार और स्वरोजगार की संभावना बढ़ सके, साथ ही राज्य के आर्थिक विकास में भी तेजी आ सके।