सर्वेक्षण रिपोर्ट में छत्तीसगढ़ के बाद पड़ोसी ओडि़सा का नंबर है, जहां 17 प्रतिशत घर झुग्गी हैं। इस सूची में 14 प्रतिशत के साथ झारखंड तीसरे स्थान पर और 12 प्रतिशत झुग्गियों वाला तमिलनाडु चौथे स्थान पर हैं। बिहार में भी एेसे घरों की संख्या 11 प्रतिशत है, जबकि मध्य प्रदेश में कुल घरों का केवल 9 प्रतिशत हिस्सा झुग्गी माना गया है। दुनिया के सबसे बड़े स्लम क्षेत्र में शुमार धारावी जैसी बस्तियों वाले महाराष्ट्र में केवल एक प्रतिशत घर झुग्गी हैं।