बलरामपुर में इस समय प्रदेश के सबसे ज्यादा ठंड पड़ रही है। यहां का पारा 2.9 डिग्री पहुंच चुका है। शीतलहर की वजह से लोग दिन में भी कांप रहे हैं। मौसम विभाग ने तीन दिनों के लिए शीतलहर का येलो अलर्ट जारी किया है। अगले 24 घंटे के लिए पेंड्रा, मुंगेली, दुर्ग, कोरबा, खैरागढ़, कवर्धा, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़, सूरजपुर व बलरामपुर जिलों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है।