
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री ढोंगी, नौटंकीबाज व बहुरूपिया मुख्यमंत्री है: दिग्विजय सिंह
रायसेन@ शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
कांग्रेसजन एकजुट होकर अब आमजन, किसानों के हक अधिकारों की लड़ाई पूरी ताकत दमदारी के साथ सड़कों पर उतरकर लड़ें। क्योंकि आमजन केंद्र व प्रदेश की भाजपा के जंगलराज व कुशासन से लोग तंग आ चुके हैं। मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक ढोंगी व नौटंकीबाज व बहुरूपिया मुख्यमंत्री हैं। वह जगत मामा बनकर पब्लिक को इमोशनल ब्लैकमेल कर रहे हैं। लेकिन इस बार जनता इनके झांसे मेें आने वाली नहीं है। कांग्रेस पार्टी ने पुख्ता सबूतों के आधार पर मप्र में फर्जी वोटरों की शिकायत की लेकिन चुनाव आयोग के अधिकारी सत्ता के दबाव में आकर इस शिकायत को बोगस बताने लगे हैं। यह बात प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ कद्दावर नेता दिग्गविजय सिंह ने मीडियाकर्मियों से बातचीत में कही है।
शनिवार की शाम करीब ७ बजे मप्र के पूर्व सीएम दिग्गविजय सिंह पचामा उदयपुरा से एक सम्मान समारोह से वापस कार द्वारा भोपाल लौट रहे थे । थोड़ी देर के लिए वह युवा कांग्रेस कार्यालय सागर रोड पर रूके। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान, युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप मालवीय के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ,कांग्रेसियों ने पर्व सीएम दिग्गीराजा का हारफूलों से स्वागत भी किया। कांग्रेसियों द्वारा नारेबाजी पर कहा कि आप मेरे नारे बिल्कुल नहीं लगाएं। जय किसान जय जवान जय कांग्रेस और राहुल गांधी जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस मौके पर उनका फूलमालाओं से कांग्रेसजनों ने स्वागत भी किया। स्वागत करने वालों में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुमताज खान, युकांध्यक्ष संदीप मालवीय, उपेंद्र गौतम,गुड्डा बघेल जावेद अहमद खान, नारायण सिंह ठाकुर, हकीम उद्दीन मंसूरी, गोविंद वैष्णव महाराज, टाइगर कुरैशी, उपेंद्र गौतम, मुकेश मालवीय, ललित चंचलानी, विकास शर्मा, जगदीश अहिरवार, दीपक रघुवंशी, माखन मेघवंशी, दुलारे भाई, इमरान खान, बसंत बहार, जीतू यादव, अमन, अादित्य, हर्षवर्धन सोलंकी, संतोष शर्मा बनगवां असलम खान, पंकज पर्ते, अरशद खान, शशांक धाकड़ एडवोकेट आदि उपस्थित हुए।
Published on:
10 Jun 2018, 10:21 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.