scriptइस पेड़ की देखरेख पर अबतक डेढ़ करोड़ खर्च कर चुकी है सरकार, श्रीलंका से है इस VVIP पेड़ का कनेक्शन | governmentspent one and half crores so far on maintenance of tree | Patrika News

इस पेड़ की देखरेख पर अबतक डेढ़ करोड़ खर्च कर चुकी है सरकार, श्रीलंका से है इस VVIP पेड़ का कनेक्शन

locationरायसेनPublished: Jul 18, 2022 05:43:45 pm

Submitted by:

Faiz

क्या आप जानते हैं कि, श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे का मध्यप्रदेश के इस पेड़ से खास कनेक्शन है?

News

इस पेड़ की देखरेख पर अबतक डेढ़ करोड़ खर्च कर चुकी है सरकार, श्रीलंका से है इस VVIP पेड़ का कनेक्शन

रायसेन. इन दिनों श्रीलंका आर्थिक संकट से जूझ रहा है। इस आर्तिक संकट का जिम्मेदार देश की जनता राजपक्षे परिवार को ठहरा रही है। देशभर में उग्र विरोध प्रदर्शन देखने को मिल रहे हैं, तो वहीं तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे अपने परिवार के साथ श्रीलंका छोड़कर चले गए हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि, श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे का मध्यप्रदेश से भी कनेक्शन है?

21 सितंबर 2012 को श्रीलंका के तत्कालीन राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने सांची के बौद्ध विश्वविद्यालय परिसर में एक पौधा लगाया था। अब ये पौधा 10 साल का पेड़ बन चुका है। इसे मध्य प्रदेश का वीवीआईपी पेड़ भी कहा जाता है। खास बात ये है कि, इस पेड़ की सुरक्षा में 24 घंटे पुलिस की एक-चार की गार्ड तैनात रहते हैं।

आपको जानकर हैरानी होगी कि, इस पेड़ की देखरेख पर सालाना 12 से 15 लाख रुपए खर्च होते हैं। पिछले 10 साल के दौरान इसके रखरखाव पर सरकार की ओर से करीब डेढ़ करोड़ रुपए खर्च किए जा चुके हैं। पेड़ से गिरने वाले हर एक पत्ते को इकट्‌ठा करके सुरक्षित रखा जाता है। यहां तक कि, पेड़ से पत्ता तोड़ने पर केस भी दर्ज हो सकता है।


क्यों खास है ये पेड़ ?

राजपक्षे बोधगया के बोधि वृक्ष की शाखा अपने साथ लेकर आए थे। उन्होंने इस शाख को सांची के स्तूप के पास स्थित पहाड़ी पर रोपा था। ये उसी पेड़ की शाखा है, जिसके नीचे बैठकर भगवान बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुआ था।

 

बड़ा हादसा- नर्मदा नदी में गिरी बस, अभी तक निकाले जा चुके 13 शव, देखें वीडियो

https://www.dailymotion.com/embed/video/x8cj7ba
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो