2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यह कैसा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह….?

यह कैसा यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह....?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 27 Apr 2018, 3:32 PM IST

road safty week, traffic rules, trafic management, bhopal news, patrika bhopal,

रायसेन। शहर में तेइस से तीस अप्रैल तक सड़क सुरक्षा सप्ताह सिटी ट्रैफिक पुलिस द्वारा मनाया जा रहा है। इस सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत यातायात पुलिस द्वारा स्कूलों में जाकर बच्चों को यातयात के नियमों का पालन करने का पाठ पढ़ा रही है। साथ ही छात्रों से यातायात के नियम कायदों का पालन करने की सीख भी दे रही है। वहीं हाईवे से लेकर अन्य सड़कों पर वाहन चालक मनमानी कर रहे हैं।

माल वाहक वाहनों में लोगों को बेहिसाब बिठाकर दौड़ रहे सैकड़ों चार पहिया लोडिंग वाहन। लोडिंग वाहनों में बेहिसाब भरकर उनको गंतव्य तक भेजा जा रहा है। खाशतौर से शादी विवाह के इस सीजन में लोग ट्रेक्टर ट्राली से लेकर लोडिंग मिनी ट्रक ट्रकों में भारी मात्रा में सवारियां नजर आ रही हैं। इस तरह बारातियों की भी जान जोखिम में डाली जा रही है। वहीं यातायात के नियम कायदों का सरेआम उल्लंघन किया जा रहा है। सो अलग बात है।

लोडिंग वाहनों में खचाखच सवारियां ....
शुक्रवार को दोपहर कुछ ऐसा ही नाजरा सागर भोपाल राजमार्ग वा टोल टैक्स बैरियर के समीप देखने को मिला। लोडिंग आटो में बेहिसाब लोग बेखौफ बैठकर सफर करते हुए दिखाई दिए। कुछ बाराती इस आटो के एंगिलों पर लटक कर यात्रा करते मिले। ऐसे में जरा सी चूक होने पर वाहन पलटने से गंभीर हादसा हो सकता था। लेकिन शहर के यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा सागर भोपाल तिराहे पर वाहन चालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

यहां तक कि इस ओवरलोड वाहन को रोका तक नहीं गया। उधर शहर यातायात प्रभारी डीके मिश्रा द्वारा केंद्रीय विद्यालय पहुंचकर छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया। बच्चों को यातायात के नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने, हेलमेट पहनकर वाहन चलाने, बिना लाइसेंस, रजिस्ट्रेश, बीमा के वाहन नहींचलाने की हिदायत दी गई।यातायात पुलिस कर्मियों द्वारा यातायात के संकेतों के बारे में भी बताया गया।

दो पहिया वाहन पर तीन से चार सवारियां....
शहर में मनाए जा रहे यातायात सड़क सुरक्षा के तहत भले ही चाहे यातायात पुलिस द्वारा लोगों को यातायात के नियमों का पाठ पढ़ाया जा रहा है।
लेकिन इसका असर शहर की सड़कों पर नजर नहीं आ रहा है। यहां तक की कार्रवाई करने वाले पुलिस जवान खुद बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन फर्राटे से दौड़ाते नजर आ रहे हैं। शहर के सभी मुख्य मार्गों पर एक बाइक पर दो से तीन कहीं चार सवारियां बिठाकर सड़कों पर नजर आए। यातायात पुलिस कर्मी चैक पाइंटों से नदारद रहे ।