
पहले बेटों को फंदा पर लटकाया, फिर महिला ने स्वयं फांसी लगाकर दी जान
रायसेन. निकटवर्ति ग्राम सुमेर में सूने घर में शाम के समय मां सहित दो बच्चों के फांसी पर झूलने की खबर से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। पुलिस लगातार आत्म हत्या के कारणों को जानने का प्रयास कर रही है। एफएसएल टीम के एसएसओ डा. जीएस नरवरिया ने घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण कर शवों को मेडिकल के लिए भेजा। जिस समय घटना घटी उस समय पति बेगमगंज किराना दुकान का सामान लेने गया था तो सास गांव में बैठने गई थी।
13 साल पहले हुआ था विवाह
सुमेर निवासी रामस्वरूप साहू का विवाह करीब 13 साल पहले घाना सेमरा पुलिस चौकी सीहोरा जिला सागर निवासी राजेन्द्र साहू की बेटी अनीता बाई के साथ हुआ था। दोनो का जीवन हंशी खुशी से गुजर रहा था। दो बेटों में बड़ा बेटा मोहित साहू कक्षा 4 व छोटा बेटा कक्षा 3 में महर्षि कान्वेंट स्कूल बेगमगंज में पढ़ते थे। रामस्वरूप प्रतिदिन अपने बच्चों को स्कूल छोडऩे व लेने जाता था।
दिन में सुबह के समय शौचालय की समस्या को लेकर सास से अनीता का वार्तालाप हुआ था। मृतका के भाई दीपक साहू ने पुलिस को बताया कि सोमवार की शाम 4 अनीता ने उससे मोबाइल पर बात की थी और कहा थासास से थोड़ा विवाद हुआ था। मंगलवार को तुम सुमेर आ जाओ मोबाइल में रिकार्ड है सुन लेना। दीपक के बयानों पर पुलिस ने मोबाइल जप्त कर लिया है।
मां से अलग रहते थे
रामस्वरूप के पिता का 1999 में देहांत हो गया। 2005 के करीब उसका विवाह हुआ पत्नी और मां के बीच नहीं बनने पर वह अलग अलग रहने लगे और उसका बड़ा भाई चन्दन सिंह गंभीरिया बेगमगंज में अपने परिवार के साथ रहता है। एक बहन ब्रम्हकुमारी है। 13 साल की उम्र से वह रीवा इलाहाबाद बार्डर पर चाक घाट पर रहती है।
क्या कहते है एफएसएल अधिकारी
एफएसएल टीम के एसएसओ डा.जीएस नरवरिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना स्थल से स्पष्ट होता है कि अनीता साहू ने पहले बच्चों के गले में फंदा डाला और कुर्सियों पर खड़ा कर धक्का दिया। फिर स्वयं भी फांसी के फंदे पर झूल गई। घटना स्थल पर दो कुर्सियां एक साथ रखी पाई गई है। घटना दु:खदायी है, कुछ बिंदुओं के आधार पर जांच की जा रही है और मेडीकल कराया जा रहा है।
एसडीओपी मंगल सिंह ठाकरे ने भी स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और उनका कहना है कि ऐसा कोई बड़ा विवाद सामने नहीं आया है, जो आत्म हत्या का कारण बने। अनीता के पिता ने भी ऐसी कोई बात नहीं बताई, भाई ने जरूर बताया है कि सास से विवाद था और फोन पर बात भी हुई है। काल डिटेल निकलवाकर मामले की सूक्ष्म जांच की जा रही है।
टीआई राजेश तिवारी का कहना है कि वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। एफएसएल टीम ने निरीक्षण किया है। शवों का मेडीकल कराया जा रहा है। सारी रिपोर्टो और बयानों के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। मोबाइल जप्त कर लिया है जिसमें मृतका उसके दोनो ब'चों ने आत्म हत्या का कारण रिकार्ड किया है। उसकी भी जांच कराई जा रही है।
Published on:
26 Sep 2018, 11:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.