10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिवनी के लड्डू गोपाल सरकार की हुई अगवानी, पहले दिन शहर के मंदिरों में की पूजन आरती दर्शन

सिवनी के लड्डू गोपाल सरकार की हुई अगवानी, पहले दिन शहर के मंदिरों में की पूजन आरती दर्शन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 22 Jul 2018, 12:44 PM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, god, god krishna, pooja, arti, vandana, laddu gopal,

सिवनी के लड्डू गोपाल सरकार की हुई अगवानी, पहले दिन शहर के मंदिरों में की पूजन आरती दर्शन

रायसेन@शिवलाल यादव की रिपोर्ट...
शनिवार को दोपहर शहर में लगातार दूसरे वर्ष सिवनी के लड्डू गोपाल सरकार पधारे। लड्डू गोपाल सरकार की ढा़ेल गनाड़ों के बीच जोरदार अगवानी नपाध्यक्ष जमना सेन, उनकी धर्मपत्नी सविता सेन परिवार सहित श्रद्धालुओं ने की। जैसे ही सिवनी के लड्डू गोपाल सरकार के वाहनों का काफिला नपाध्यक्ष सेन के निवास पाटनदेव पहुंचा। तो श्रद्धालुओं ने लड्डू गोपाल सरकार के जयकारों के बीच फू लों की बरसाकर कर स्वागत किया।

इस अवसर पर नूतन कुशवाह,मनोज यादव,अशोक सोनी,सुरेश शर्मा,बालकिशन कन्नोजिया, अखिलेश सोनी, नीलेश सोनी, आदित्य चावला, मनोकांत चौरसिया राजेश कांकर, बार एसोसिएशन के सचिव विनयकांत चतुर्वेदी अशोक जीतूसेन, मनोहर सेन, मोहन तमोली सहित बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालुओं की भीड़ मौजूद रही। शनिवार की शाम शहर के महाबलि पंचमुखी हनुमान मंदिर गोपालपुर सहित नगर के अन्य मंदिरों में सिवनी के सुप्रसिद्ध लड्डू गोपाल सरकार भक्तोंं के दर्शन देने के लिए पहुंचे। श्रद्धालुओं द्वारा उनकी पूजा अर्चना कर दर्शन भी किए।

चार दिन रहेंगे शहर में होंगे नित्य कार्यक्रम
सिवनी से आए भगवान लड्डू गोपाल सरकार की मनमोहक पीतल धातु से बनीं प्रतिमा शहर में चार दिनों तक रहेगी। इस पावन अवसर पर शहर के पाटनदेव क्षेत्र में कई रंगारंग धार्मिक आयोजन अनुष्ठान भी आयोजित कराए जाएंगे। नपाध्यक्ष जमना सेन सहित माध्यम ग्रुप के पदाधिकारियों ने बताया कि प्रतिदिन पाटनदेव स्वामी विवेकानंद डिग्री कॉलेज के सामने नपाध्यक्ष आवास पर सिवनी के लड्डू गोपाल सरकार की पूजन आरती दर्शन कार्यक्रम होंगे। २३ जुलाई सोमवार को मथुरा वृदांवन से आए कलाकारों द्वारा मयूर नृत्य, फूलों की होगी।

इसके अलावा दीपक, मटकी नृत्यों, शिव तांडव नृत्य और काली महाकाली की झांकी आर्कषण का केंद्र रहेगा। मथुरा वृंदावन से आए कलाकारों के दल द्वारा एक से बढ़कर नृत्य कलाओं की रोचक प्रस्तुति देकर दर्शकोंं का मनमोह लेंगे। आयोजन समिति ने शहर के श्रद्धालुओं से इस धार्मिक आयोजन में शामिल होकर पुण्य लाभ उठाने का अनुरोध किया है।