30 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हाई सिक्योरिटी के बाद भी चोरों ने लूटा लाखों का सामान

मंडीदीप में चोरों के हौसले फिर हुए बुलंद
2 min read
Google source verification
patrika news, raisen news, flat culture, theft, police, mandideep news, high sicurity

रायसेन। जिले के थाना मंडीदीप के तहत चोरों के हौसले एक बार फिर से बुलंद होने लगे हैं। बीती रात चोर गिरोह द्वारा हिमांशु मेघा सिटी कॉलोनी में फिर से एक ही रात में सूने मकानों को निशाना बनाते हुए चोर नकदी सहित लाखों का माल चुराकर ले जाने में सफल हो गए हैं।

यहां पुलिस सुस्त चोर चुस्त की कहावत चरितार्थ होने लगे हैं। कॉलानी वासियों ने आरोप लगाए हैं कि बिल्डर्स की लापरवाही की वजह से ही सूने घरों की चोरी सामेन आई है। कॉलोनी वासियों का कहना है कि यहां सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगाए गए हैं। इस कारण चोरों के यहां हौसले बुलंद हो रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हिमांशु मेघा सिटी में कल रात चोरों ने तीन सूने घरों को निशाना बनाते हुए नकदी सहित लाखों रूपए की कीमत का कीमती सामान चुराकर ले जाने में कामयाब हो गए ।

इन मकानों में रहने वाले दो परिवार शादी विवाह में बाहर गए हुए हैं । वहीं एक परिवार पिकनिक स्पॉट पचमढ़ी हिल स्टेशन पिपरिया घूमने गया हुआ है। कल रात चोरों ने इन सूने तीनों मकानों के मेनगेट के ताले चटखाकर अंदर घुस गए। यहां चोरों ने सोना चांदी के आभूषण बर्तन भाड़े सहित कीमती साडिय़ां अन्य कपड़ों समेत नकदी नोट चुराकर ले गए हैं।

एक मकान मालिक आ चुका है बाकी दो मकान मालिकों के आने के बाद ही चोरी गए नकदी जेवर आभूषण का पता चल सकेगा। एक मकान से चोरों ने नकदी सवा लाख रूपए समेत बर्तन भाड़े कीमती कपड़े, जेवर लगभग चार लाख रूपए की चोरी हो गई है।

फिलहाल मंडीदीप पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डॉग् दल के साथ मुआयना कर जांच तस्दीक प्रारंभ कर दी है। मालूम हो कि चोरों ने एक दिन पहले ही तीन कॉलोनियों में चोरी की वारदातों को अंजाम देकर भागने में कामयाब हो चुके हैं। बिल्डर्स ने खुद के ऑफिस में फायदे के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे हैं। बाकी कॉलोनी कैंपस सीसीटीवी कैमरा विहीन है।