2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चालीस वर्षीय महिला की सिर कुचल कर हत्या, हत्यारे फरार

शव निर्वस्त्र हालत में सदालतपुर प्लांटेशन से कोतवाली पुलिस ने किया बरामद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 28 Apr 2018, 12:26 PM IST

crime, crime news, patrika bhopal, raisen crime, patrika news,

रायसेन। जिला मुख्यालय से लगभग सात किलोमीटर दूर वन विभाग के प्लांटेशन सदालतपुर में अज्ञात हत्यारों ने पत्थर से सिर, चेहरा कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई है। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को सुबह साढ़े आठ बजे कोतवाली थाने के टीआई आलोक कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस बल समेत मौके पर पहुंचे।

प्रथम दृष्टया में तो मृतका के शव की पहचान करने में पुलिस को मुश्किलें हो रही थीं। बाद मृतका के शव की पहचान रायसेन शहर के वार्ड सत्रह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के समीप दुर्गा नगर झुग्गी बस्ती निवासी रामकली बैरागी पत्नी बाबू सिंह बैरागी उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई। इस अधेड़ महिला की हत्या संभवतया किसी व्यक्ति से अवैध संबंधों के चलते जाना जा रहा है।

फिलहाल पुलिस ने शव बरामद कर पंचनामा बनाया। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराने शांति वाहन से जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस इस अंधेकत्ल की बारीकी से जांच-पड़ताल कर रही है। टीआई श्रीवास्तव ने दावा किया है कि जल्द ही इस हत्या का खुलासा कर दिया जाएगा।

महिला की सिर कुचली लाश मिलने से फैली सनसनी
कोतवाली पुलिस को सदालतपुर प्लांटेशन में एक पेड़ के नीचे मिली महिला की सिर व चेहरा कुचली लाश निर्वस्त्र अवस्था में पड़ी मिली थी। समीप ही वह पत्थर भी मिला इसीलिए उसके शव की पहचान करने में मुश्किलें आ रही थी।

बाद में सुबह के समय मृतका का एक देवर कोतवाली पुलिस थाने पहुंचा व मृतका के सीधे हाथ की कलाई में भैंरों सिंह गोदना के निशान व नाक नक्शे की हुलिया के बारे में बताया। तभी थाने के दरोगा ने उसकी हत्या होने की जानकारी देवर को दी। उधर टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका का शव निर्वस्त्र अवस्था में सदालतपुर प्लांटेशन में एक पेड़ के नीचे मिली थी।

शव की पहचान होना बड़ा मुश्किल हो रहा था। क्योंकि मृतक का चेहरा व नाक मुंह एक वजनदार पत्थर से कुचला गया था। खून से सने उस पत्थर को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। कोतवाली पुलिस इस अंधेकत्ल की जांच पड़ताल करने में जुट गई है।