2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

good initiative: बारात रवाना होने से पहले दूल्हे से कराया सीसी रोड का भूमिपूजन

नपाध्यक्ष जमनासेन की पहल को लोगों ने सराहना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Deepesh Tiwari

•

Updated: 6 May 2018, 10:46 AM IST

good initiative, npa, raisen patrika, raisen news, patrika, bhopal patrika, amit yadav, baraat, traditions, custom,

रायसेन। जिले से गुलाबगंज विदिशा बारात रवाना होने से पहले दूल्हा अमित यादव से शनिवार को दोपहर बारात जाने की रस्मों के बाद नगरपालिका अध्यक्ष जमनासेन व पार्षदों ने एक अच्छी पहल की। दूल्हा अमित यादव द्वारा सीसी रोड की पूजा अर्चना कराने के बाद दूल्हा सहित बारात गुलाबगंज विदिशा के लिए रवाना हुई।

यह आयोजन था नगरपालिका परिषद रायसेन का
नपाध्यक्ष सेन ने वार्ड ९ तालाब मोहल्ला निवासी रामदयाल यादव के मकान से लेकर वकील दीवान सिंह लोधी के मकान तक सीमेंट कांक्रीट रोड बनाई जाएगी। मालूम हो कि बारिश में हर साल इस क्षेत्र के रहवासियों को घुटनों कीचड़, पानी की समस्या से दोचार होना पड़ता था। इसीलिए जनहित की इस समस्या को पत्रिका ने लगातार रोड संबंधी खबरें प्रकाशित कर नपाध्सक्ष जमनासेन, नपा सीएमओ ज्योति सुनेरे समेत पार्षद निर्मला ब्रजेश राय का ध्यान आकृष्ट कराया गया ।

इसके नतीजे बेहतर सामने आए
नपाध्यक्ष सेन ने इस क्षेत्र को सीसी रोड की सौगात देते हुए समस्या से छुटकारा दिलाया। इस अवसर पर नपाध्यक्ष सेन, पार्षद निर्मला ब्रजेश राय के प्रति रहवासियों ने आभार व्यक्त कर बधाई भी दी। इस अवसर पर नपाध्यक्ष सेन ने कहा कि शहर में पानी, सड़क बिजली सहित अन्य विकास संबंधी मामलों को नगरपालिका परिषद प्राथमिकता से हल करवा रही है।

मेरे साथ साथ सड़क की भी मनाई जाएंगी सालगिरह
दूल्हा बने अमित यादव को हमेशा यह बात यादगार रहेगी कि जब मेरी शादी हुई व मैं दूल्हा बना तभी मेरे घर के सामने भूमि पूजन करवाकर सीसी रोड निर्माण प्रारंभ कराया गया था। मैं अपने साथ साथ, इस सड़की की भी सालगिरह मना सकूंगा। मेरे इस तरह के काम से मेरे घरवालों के साथ साथ, मेरी पत्नी के घर वाले भी बहुत खुश हैं। इस अवसर पर पकंज जैन नपा उपयंत्री ठेकेदार डालचंद सोनी, पार्षद प्रतिनिधि ब्रजेश राय, अशोक यादव, रूप सिंह यादव, पार्षद उपेंद्र पवार, थान सिंह लोधी, दुलारे भाई आदि उपस्थित हुए।