15 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिन में नेताओं से भिड़े डॉक्टर, रात में लोगों को कार से रौंदा

MP News: रायसेन के एक अस्पताल में रविवार को हंगामों की दोहरी मार देखने को मिली। पहले डॉक्टरों और नेताओं में तीखा विवाद हुआ, फिर रात में बीएमओ की कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी।

less than 1 minute read
Google source verification
BMO hits 4 people with car MP News

BMO hits 4 people with car MP News

BMO hits 4 people with car: रायसेन जिले की गैरतगंज तहसील मुख्यालय स्थित सिविल अस्पताल में रविवार को दो बार हंगामा हुआ। दोपहर में डॉक्टर और जनप्रतिनिधियों के बीच जमकर विवाद हुआ तो रात में बीएमओ की कार ने चार लोगों को टक्कर मार दी। जिससे भीड़ ने फिरहंगामा किया। जानकारी के अनुसार दोपहर में डॉक्टर और जनप्रतिनिधियों के बीच इलाज को लेकर झड़प हो गई। इस मुद्दे को लेकर पुलिस थाने में भीड़ ने हंगामा किया। (MP News)

पुलिस ने घटना में मामला दर्ज किया है। अस्पताल में मरीज को समय पर इलाज न मिलने और अस्पताल की अव्यवस्था को लेकर बीएमओ अर्नेस्ट लाल से मंडल अध्यक्ष संजय जैन एवं नपा अध्यक्ष जिनेश सिंघई की झड़प हो गई।गर्मागर्मी में झड़प ने विवाद का रूप धारण कर लिया।

यह भी पढ़े- चौंकाने वाला खुलासा, राजा की हत्या के बाद फेल हो गई थी सोनम की बड़ी प्लानिंग

पुलिस थाने दर्ज कराया केस

बीएमओ ने इस मामले में दोनों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा व अभद्रता की शिकायत दर्ज कराई, पुलिस ने एफआईआर कर ली है। वहीं मंडल अध्यक्ष व नपा अध्यक्ष ने भी पुलिस को शिकायती आवेदन देकर डॉक्टर के विरुद्ध अभद्रता व कार्य में लापरवाही की बात करते हुए कार्यवाही की मांग कर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस इस मामले की पड़ताल में लगी ही थी कि देर शाम बीएमओ डॉ. लाल की कार ने थाने के सामने एक वरिष्ठ नागरिक शिखरचंद जैन सहित लगभग चार लोगों को टक्कर मार दी जिससे वे घायल हो गए, जिससे आक्रोशित लोगों की भीड़ ने कार्यवाही को लेकर थाने में हंगामा किया। खबर लिखे जाने तक पुलिस की पड़ताल जारी थी तथा घायलों का अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। घटना की सूचना पर एसडीओपी आलोक श्रीवास्तव मौके पर पहुंच गए।