10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एनसीसी के विद्यार्थियों ने निकाली जागरुकता रैली, बनार्इं पेंटिंग

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Satish More

•

Updated: 29 Jul 2018, 11:14 AM IST

raisen, raisen news, raisen patrika, patrika news, patrika bhopal, bhopal mp, latest hindi news,

Save daughter, teach daughter

रायसेन. शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के एनसीसी छात्रों ने जागरूकता रैली। दोपहर डेढ़ बजे विद्यालय परिसर से रैली प्रारंभ हुई और नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए उत्कृष्ट स्कूल पहुंची। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से एनसीसी अधिकारी विनोद कुमार खत्री के नेतृत्व में रैली को विद्यालय के प्राचार्य आनन्द शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। एनसीसी छात्रों ने हाथों में बैनर लेकर बेटियों को पढ़ाने और उन्हें बचाने के लिए लोगों को जागरुक किया। इस अवसर पर एनसीसी अधिकारी जसवंत सिंह चौहान प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कला कृतियां उकेर कर दिया संदेश
रैली के बाद विद्यालय के कलाम हॉल में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर पेंटिंग व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने विभिन्न कला कृतियां उकेर कर इस अभियान को सफल बनाने के लिए लोगों को प्रेरित किया। एनसीसी कैडेट्स व विद्यार्थियों को प्राचार्य आनन्द शर्मा द्वारा पुरस्कार प्रदान कर उनका सम्मान किया गया। विगत गणतंत्र दिवस पर जिला स्तरीय जूनियर परेड में विद्यालय के एनसीसी प्लाटून को प्रथम स्थान दिलाने वाले समस्त कैडेट्स को प्रमाण-पत्र देकर सम्मान किया गया।

ग्रीन कार्ड का लाभ दिलाने शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन
रायसेन अध्यापकों ने शनिवार को दोपहर में नारेबाजी करते हुए डाइट भवन से लेकर जिला पंचायत कार्यालय तक बाइक रैली निकाली। इसके बाद आजाद अध्यापक संघ जिला इकाई रायसेन के बैनर तले अध्यापकों ने जिला पंचायत सीईओ अमन वीर सिंह बैस को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बताया गया है कि सातवें वेतनमान का जल्द निर्धारण किया जाए सेवा पुस्तिका के सत्यापन में ग्रीनकार्ड के अतिरिक्त वेतनमान को शासन ने खत्म कर दिया और यह अनुचित है। दोबारा से शासन ग्रीन कार्ड का लाभ दिया जाए। अन्यथा अध्यापकों को दोबारा से आन्दोलन करना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में उम्मेद सिंह ठाकुर, अध्यापक नेता सीताराम रायकवार, भंवर सिंह मौय, बने सिंह वर्मा, सुरेंद्र सिंह ओड, राजकुमार खत्री, राजेश जोशीए प्रेमनारायण लोधी, छीतू सिंह मौर्य, सूर्यप्रकाश सक्सेना, राकेश अहिरवार, मनीष नामदेव, पुष्पा कन्नोजे,, पुष्पा प्रजापति, मंजू खत्री आदि उपस्थित हुए।