पं. सुरेश शर्मा, राजेश शर्मा के अनुसार, सूर्य ग्रहण का फल इस बार जगत कल्याण, धन की वृद्धि, उपद्रव का नाश, महामारी का नाश, प्रजा को आनंद देने वाला रहेगा, धान आदि का भाव सस्ता हो, प्रजा में शांति का माहौल रहेगा, भ्रष्टाचार पर लगाम, दुनिया में सैनिक बलों में वृद्धि होगी के साथ आतंकवादियों के लिए कष्टकारक होगा। स्वाति नक्षत्र तुला राशि वालों को यह ग्रहण विशेष कष्टकारी हो सकता है।