रायसेन. दीवानगंज देहरी गांव के पास तेज रफ्तार में दौड़ती बस के पिछले पहिए निकल गए, एक दम से बस में झटका लगने से चीख पुकार मच गई। ड्राइवर की समझदारी से बस कई मीटर बिना पहियों के हाईवे पर खिसकने के बाद रुकी। अचानक हुई घटना में 10 यात्री घायल हो गए। जिनको उपचार के लिए भोपाल भेजा गया।