27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उमा भारती ने कहा 2024 में लडूंगी चुनाव

रिटायरमेंट की खबरों को उमा भारती ने नकारा, कहा 2024 में लड़ूंगी चुनाव..
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायसेन

•

image

Shailendra Sharma

•

Updated: 15 Sep 2020, 10:18 PM IST

uma.jpg

रायसेन. पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंगलवार को रायसेन की चुनावी सभा में खुद के रिटायरमेंट की संभावनाओं को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में दशहरा मैदान में आयोजित सभा में कहा कि इस बार मैंने चुनाव नहीं लड़ा, लेकिन 2024 में चुनाव लडूंगी। देश की जनता की सेवा करुंगी। सभा को संबोधित करते हुए उमा भारती ने कांग्रेस और पूर्व सीएम कमलनाथ पर जमकर निशाना साधा।

सिंधिया की तारीफ, कमलनाथ पर वार
पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने मंच से सभा को संबोधित करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया राजमाता विजयाराजे का अनुसरण करते हुए भाजपा में आए हैं। अब दिल्ली और मप्र के कांग्रेस नेता चिंतन करें कि उनके लोग उनका साथ क्यों छोड़ गए। उन्होंने कहा कि हम पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के ज्ञान पर नहीं बल्की उनकी संवेदनशीलता पर संशय करते हैं।

रायसेन मेंरे दिल में है- उमा भारती
सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने कहा कि रायसेन मेरे दिल में है, मुझे यहां आना अच्छा लगता है। डॉ. चौधरी को जिताने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव हमारी वजह से नहीं हो रहे हैं। हम तो विपक्ष में आराम से बैठे थे, हमें कोई दिक्कत नहीं थी। कांग्रेस की सरकार कांग्रेस ने ही गिराई है। अब हम विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ेगें। उन्होंने कहा कि भाजपा की योजनाओं में जाति और धर्म का फर्क नहीं होता। मोदी जी ने जितनी भी योजनाएं बनाई उनमें जाति और धर्म का कोई फर्क नहीं किया। उन्होंने कहा कि सिंधिया जी राजमाता का अनुसरण करते हुए भाजपा में आये हैं। उमाभारती ने कहा के दिल्ली और मप्र के कांग्रेस नेता चिंतन करें कि उनके लोग उनका साथ क्यों छोड़ गए। उन्होंने कहा कि मैं भगवान से प्रार्थना करूंगी की सभा में बैठे किसी व्यक्ति को कोरोना न हो।