जी हां, हम बात कर रहे हैं एक वीवीआईपी (vvip) पेड़ के बारे में, जिसकी सुरक्षा भी वीआईपी से कम नहीं होती है। यह पेड़ इसलिए भी खास है क्योंकि यह बोधी वृक्ष है। इसे श्रीलंका के राष्ट्रपति ने रौपा था। बौद्ध धर्मगुरु मानते हैं कि भगवान बुद्ध ने बोधगया में इसी पेड़ के नीचे ज्ञान प्राप्त किया था। वहीं से इसके पौधे को लाकर रौपा गया है। भारत से सम्राट अशोक भी इसी पेड़ की शाखा को श्रीलंका लेकर गए थे।