6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सपा प्रदेश अध्यक्ष पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज

चुनाव आयोग के निर्देश पर किया गया मामला दर्ज....

2 min read
Google source verification
news

मतदान से सात दिन पहले चुनाव आयोग करेगा बड़ी सर्जरी, ऐसे हटाए जाएंगे अपात्र मतदाता

राययेन @प्रवीण श्रीवास्तव की रिपोर्ट....

जिले के बेगमगंज में शुक्रवार रात दशहरा के चल समारोह में बिना अनुमति टेंट लगाकर पार्टी का बैनर लगाकर जुलूस का स्वागत करने वाले सपा अध्यक्ष गौरी यादव के खिलाफ मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के निर्देश पर बेगमगंज में आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है।

गौरी यादव सिलवानी बेगमगंज विधानसभा से सपा के प्रत्याशी घोषित किए गए हैं। उन्होंने पुराना बस स्टैंड पर दशहरा के चल समारोह का स्वागत समारोह आयोजित किया। वहां पर टेंट लगाकर जुलूस के लोगों का फूल मालाओं से स्वागत किया था।


यहां पर समाजवादी पार्टी का बैनर लगाया गया था, जिस पर पार्टी के नेताओं के फोटो चस्पा थे। इस तरीके के किसी आयोजन की उन्होंने निर्वाचन अधिकारी से कोई अनुमति नहीं ली थी।

मामला मध्य प्रदेश चुनाव आयोग के पास पहुंचने पर उनके निर्देश पर सिलवानी विधानसभा के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम संतोष चंदेल ने आचार संहिता का उल्लंघन का मामला थाना पेश किया। जहां गोरी यादव के खिलाफ धारा 188 के तहत संपत्तिविरुपण अधिनियम 1994 की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गौरी यादव के विरुद्ध आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बिना अनुमति के टेंट और पार्टी का बेनर लगाया था।
संतोष चंदेल, एसडीएम एवं निर्वाचन अधिकारी

पुलिसकर्मी ने फेसबुक पर दी भाजपा नेता को बधाई ....
उधर गुना जिले में एक पुलिसकर्मी द्वारा आचार संहिता प्रभावी होने के दौरान भाजपा नेता को बधाई देने का मामला सामने आया है। पुलिसकर्मी ने अपने फेसबुक एकाउंट पर भाजपा के चाचौड़ा मंडल अध्यक्ष को फोटो के साथ जन्मदिन की बधाईयां दी हैं।

उल्लेखनीय है कि प्रदेश में आचार संहिता प्रभावी है, जिसके चलते सरकारी कर्मचारियों पर कई तरह की बंदिशें हैं। लेकिन कई बार कर्मचारी इन्हें भूल जाते हैं। जिसके चलते उन्हें कार्रवाई का शिकार भी होना पड़ता है।

जिले में अब तक दो सरकारी कर्मचारियों पर के खिलाफ शिकायत आ चुकी है। अब फतेहगढ़ थाने में पदस्थ दीवान अजय तिवारी ने चाचौड़ा के भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रबल प्रताप सिंह राजपूत को उनका फोटो लगाकर शुभकामनाएं दी हैं।