
नशेड़ी ने एक हजार रुपए के लिए कर दी थी कारोबारी की हत्या
ब्यावरा. आदर्श कॉलोनी में हुए ब्रेड फैक्ट्री के मालिक, कॉलोनाइजर और कारोबारी की हत्या की गुत्थी 24 घंटे में सुलझ गई है। कारोबारी की हत्या उसी के साथ बाहर गए एक 30 वर्षीय नशे के आदी युवक ने कर दी थी। उसने मृतक से मजदूरी के रुपए मांगे थे, नहीं देने पर पांच किलो के बाट से पीट-पीटकर मार डाला
दोनों कोटा उपचार के लिए गए थे
वहां से लौटने के बाद रात में 2.22 बजे ये घर पहुंचे। इसके बाद ढाई बजे दोनों ने चाय पी। फिर इनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। दोबारा आरोपी बाइक लेकर वहां से चला गया, फिर दोबारा आया तब घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैंने छोटेलाल से मजदूरी के रुपए (करीब एक हजार) मांगे थे, इस पर छोटेलाल ने मुझे थप्पड़ जड़ दिए थे।इसी बात के गुस्से में बगल में रखे बाट से उसकी हत्या कर दी।
उक्त खुलासा एसपी प्रदीप शर्मा ने बुधवार को सिटी थाने में ली प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किया। पुलिस के अनुसार आरोपी सोनू पिता गोपाल कंडेरा (30) निवासी दौलतनगर, ब्यावरा को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। उसने हत्या करना कबूल लिया है। पुलिस का कहना है कि कुछ सप्ताह पहले आरोपी मृतक छोटेलाल कुशवाह के यहां पुताई करने आया था। इसके बाद शनिवार को दोनों कोटा उपचार के लिए गए थे।
दोबारा आया तब घटना को अंजाम दिया
वहां से लौटने के बाद रात में 2.22 बजे ये घर पहुंचे। इसके बाद ढाई बजे दोनों ने चाय पी। फिर इनके बीच कुछ कहासुनी हो गई। दोबारा आरोपी बाइक लेकर वहां से चला गया, फिर दोबारा आया तब घटना को अंजाम दिया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि मैंने छोटेलाल से मजदूरी के रुपए (करीब एक हजार) मांगे थे, इस पर छोटेलाल ने मुझे थप्पड़ जड़ दिए थे।इसी बात के गुस्से में बगल में रखे बाट से उसकी हत्या कर दी। बताया जाता है कि आरोपी नशे का आदी है, नशे की स्थिति में ही उसने घटना को अंजाम दिया।
खुद का सीसीटीवी बंद, पड़ोसी के काम आए
घटना के बाद पुलिस ने हर बिंदू पर जांच की। मृतक के दोनों बेटों और वहां काम करने वाले कमल सिलावट से बात की तो पता चला कि वे ही इन दोनों को बस में बैठाकर आए थे। जब घर के सीसीटीवी पुलिस ने खंगाले तो वे बंद निकले, लेकिन पड़ोस के ही एक कोचिंग क्लासेस के बाहर लगे सीसीटीवी में आरोपी और मृतक दोनों को रात में आते देखा गया। आरोपी को बाइक से निकलते भी देखा गया। इसी आधार पर पुलिस ने तफ्तीश की और आरोपी तक पहुंच पाई।
एफएसएल टीम, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट्स के साथ ही तमाम पुलिस की टीम ने इस मामले में सघन जांच की, तब जाकर हत्या की गुत्थी महज 24 घंटे में ही सुलझ गई। थाना प्रभारी डी. पी. लोहिया ने बताया कि आरोपी की निशादेही पर घटना के समय के खून से सने कपड़े, पेंट, टी-शर्ट आदि भी जब्त कर लिए हैं। कार्रवाई में थाने के एम. एल. यादव, रामगोपाल साहू, सुरेश कुमार मांझी, श्यामलाल धुर्वे सहित अन्य का योगदान रहा।
Published on:
06 Nov 2019 06:47 pm
बड़ी खबरें
View Allराजगढ़
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
